58 / 100 SEO Score

शिमला,(विजयेन्द्र दत्त गौतम):कांग्रेस अध्यक्ष के राजनैतिक सचिव हरि कृष्ण हिमराल ने युवा इंजीनियर यतीश भंडारी के दर्दनाक कार हादसें में हुई मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है।उन्होंने कहा है कि यतीश एक होनहार इंजीनियर था जो सदैव ही सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेता था।

हिमराल ने कहा है कि धरोगड़ा पंचायत के डमोग गांव के निवासी यतीश एक बहुत ही उत्साही मधुर स्वभाव के युवा व्यक्तित्व थे,जिनके आकस्मिक निधन से पूरा गांव शोकग्रस्त है।हिमराल ने शोक संतप्त परिवार को अपनी संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना भगवान से की है।