74 / 100 SEO Score

देहरादून:  उत्तराखंड में सोमवार को 108 कोरोना(Corona) मरीजों की मौत हुई है, जबकि 6058 नए संक्रमित मिले हैं।अब प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 168616 पहुंच गई है।

संक्रमित मामले तेजी से बढ़ने के कारण सक्रिय मामले 45838 पहुंच गए हैं। देहरादून में 2329,हरिद्वार में 1178,उधमसिंगनगर में 849,नैनीताल में 665, चमोली में 175, चंपावत में 157, अल्मोड़ा में 140, पौड़ी में 174, बागेश्वर में 128 ,टिहरी गढ़वाल में 109, उत्तरकाशी में 81, पिथौरागढ़ में 51, रुद्रप्रयाग में 22, मामले सामने आए है। आज प्रदेश में 3485 मरीज ठीक हुए है।