5 / 100 SEO Score

केदारनाथ यात्रा के मुख्य पड़ाव गौरीकुंड में सुबह एक हादसा हो गया। यहां एक होटल में सिलिंडर में आग लगने से धमाका हो गया। हादसे के चलते यहां अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम आग पर काबू पाने में जुटी।

शुक्रवार सुबह हुए धमाके के चलते कुछ देर के लिए यात्रा रोक दी गई। आपदा प्रबंधन और एसडीआरएफ ने आग को बुझाया। गनीमत रही कि हादसा बड़ा नहीं हुआ।