विराट कोहली से मांगी माफी टीम में नहीं चुने जाने पर

टीम में नहीं चुने जाने पर इस खिलाड़ी ने विराट कोहली से मांगी माफी, सलेक्टरों पर ली चुटकी

नई दिल्ली, India vs South Africa: साउथ अफ्रीका की टीम सितंबर में भारत दौरे पर आ रही है। भारत के साथ साउथ अफ्रीका की टीम को तीन मैचों की टी20 और तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। इस दौरे के लिए साउथ अफ्रीका की टीम का ऐलान हो गया है। टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने वाले तेज गेंदबाज डेल स्टेन को टी20 इंटरनेशनल मैचों के लिए भी साउथ अफ्रीका की टीम में जगह नहीं मिली है।

चोट की वजह से पहले इंडियन प्रीमियर लीग यानी आइपीएल और फिर इंग्लैंड और वेल्स में खेले गए वर्ल्ड कप 2019 से बाहर होने के बाद डेल स्टेन चोट से उबर गए थे। इस दौरान डेल स्टेन ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया और खुद को शॉर्ट फॉर्मेट के लिए उपलब्ध बताया, लेकिन साउथ अफ्रीका की टीम के सलेक्टरों ने इस अनुभवी गेंदबाज को क्विंटन डिकॉक की कप्तानी वाली प्रोटियाज टीम में जगह नहीं दी है।

भारत दौरे के लिए टी20 टीम में नहीं चुने जाने पर डेल स्टेन ने साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड के सलेक्टरों पर चुटली ली है। इसके अलावा डेल स्टेन ने टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली से भी माफी मांगी है। एक फैन के सवाल का जवाब देते हुए एक ट्वीट में डेल स्टेन ने कहा है कि शायद सलेक्टरों से उनका नंबर खो गया है। वहीं, एक दूसरे ट्वीट में डेल स्टेन ने  विराट कोहली और भारतीय लोगों से माफी मांगी है।

बता दें कि विराट कोहली और डेल स्टेन के बीच के अच्छी दोस्ती है। दोनों खिलाड़ी आइपीएल फ्रेंचाइजी रॉयल चैंलेजर्स बेंगलोर के लिए खेलते हैं। विराट कोहली ने डेल स्टेन को टेस्ट क्रिकेट से अलविदा लेने के लिए बधाई दी थी। डेल स्टेन अब यूरो टी20 स्लैम में खेलते नज़र आएंगे। डेल स्टेन के भारतीय फैंस को उम्मीद थी कि वे भारत आकर टी20 सीरीज खेलेंगे, लेकिन ऐसा हो नहीं पाएगा। उम्मीद है कि वे आइपीएल में फिर से आरसीबी के लिए खेलते नज़र आएं।

Related Posts

प्रज्ञान ओझा बने भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के नए मुख्य चयनकर्ता, अजीत अगरकर की ली जगह

70 / 100 Powered by Rank Math SEO SEO Score Sports: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) द्वारा पूर्व भारतीय स्पिनर प्रज्ञान ओझा को भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम का नया मुख्य…

Asian Games 2026 के पदक विजेताओं से पीएम मोदी ने की मुलाकात

61 / 100 Powered by Rank Math SEO SEO Score Sports: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में आईची-नागोया एशियन गेम्स…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Other Story