68 / 100 SEO Score

देहरादून: कर्नल (सेवानिवृत्त) अजय कोठियाल (Ajay Kothiyal) सोमवार को आम आदमी पार्टी की सदस्यता लेने जा रहे हैं। इस अवसर पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल वर्चुअल रैली को भी संबोधित करेंगे। कर्नल अजय कोठियाल(Ajay Kothiyal) की ज्वाइनिंग के लिए पार्टी ने शाम चार बजे हरिद्वार बाईपास स्थित होटल सॉलिटेयर में कार्यक्रम रखवाया है। जिसमें प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया सहित अन्य नेता शामिल होंगे। अरविंद केजरीवाल इस समारोह को दिल्ली से वर्चुअल माध्यम से संबोधित करेंगे। पार्टी आयोजन का सीधा प्रसारण राज्य की सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में करवाने जा रही है। सूत्रों के अनुसार कर्नल अजय कोठियाल (Ajay Kothiyal)के साथ एक पूर्व विधायक भी पार्टी में शामिल हो रहे हैं।