टिहरी,। टिहरी में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हुआ, जहां सवारियों से भरा यूटिलिटी वाहन टिहरी के चंबा क्षेत्र अंतर्गत नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि सभी लोग हरिद्वार से अंतिम संस्कार कर लौट रहे थे। सूचना के अनुसार दुर्घटना में जिस व्यक्ति के अंतिम संस्कार के लिए गए लोग हरिद्वार गए थे, मृतकों में उसका बेटा भी शामिल बताया जा रहा है। वाहन में 9-10 लोग सवार बताए जा रहे हैं।
घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंची। डीएम ने खुद मोर्चा संभाला। स्थनीय लोगों की मदद से मौके पर रेस्क्यू अभियान चलाया गया। जिसके बाद दो लोगों को रेस्क्यू किया गया। टिहरी गढ़वाल के आपदा जिला प्रबंधन अधिकारी ब्रजेश भट्ट ने हादसे में 8 लोगों के मौत की पुष्टि की है। साथ ही 2 लोगों के घायल होने की जानकारी दी है। दुर्घटना के घायलों में उत्तम पुत्र पुस्सू, उम्र 30, ग्राम लोस्तु बड़ियारगढ़ और अंकित पुत्र आशा लाल, उम्र 22, ग्राम नैलचामी, घनसाली शामिल हैं, दोनों घायल बौराड़ी में उपचाराधीन हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की है कि दुर्घटना में दिवंगत हुए लोगों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें। जिला प्रशासन को घायलों के उचित उपचार हेतु निर्देश दिए हैं।
वहीं, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने दुर्घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि यह अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है। इस कठिन समय में उनकी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। उन्होंने जिला प्रशासन एवं संबंधित अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया। मंत्री उनियाल ने बताया कि जिला प्रशासन एवं एनडीआरएफ की टीमें मौके पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई हैं तथा घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। श्री उनियाल ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगतों की आत्मा को शांति प्रदान करें एवं शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत
Related Posts
रक्तदान समाज सेवा का सरलतम माध्यमः सविता कपूर
11 / 100 Powered by Rank Math SEO SEO Score देहरादून,। मैढ़ सोनार समाज प्रगति महासभा, देहरादून द्वारा आर्यसमाज , धामावला के सभागार में श्री महंत इंदिरेश हॉस्पिटल ब्लड बैंक…
गोवा से फरार ‘सेक्सटॉर्शन’ रैकेट गैंग का सरगना एसटीएफ उत्तराखण्ड ने दून से किया गिरफ्तार
10 / 100 Powered by Rank Math SEO SEO Score देहरादून,। अन्य राज्यों के शातिर अपराधियों की उत्तराखंड में सुरक्षित शरणस्थली न बनने देने के लिए उत्तराखण्ड एसटीएफ के वरिष्ठ…

