81 / 100 SEO Score

उत्तराखंड बोर्ड ने 12  की EXAM रद्द करने का ऐलान किया है. राज्य के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने सरकार के इस फैसले के बारे में जानकारी दी.

Uttarakhand:  उत्तराखंड सरकार ने 12 वीं की बोर्ड EXAM को स्थगित कर दिया गया है। सीबीएसई आईसीएसई 12वीं की EXAM रद्द होने के बाद अब उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाओं को भी रद्द कर दिया गया है शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि CBSE और ICIC बोर्ड की तर्ज पर ही उत्तराखंड इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा को रद्द किया गया है।

छात्रों को उसी के अनुसार प्रमोशन भी दिया जाएगा शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने कहा कि छात्र हितों को व शिक्षक हित को देखते हुए सरकार ने यह निर्णय लिया है। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ मुख्य सचिव के साथ बैठक के बाद EXAM स्थगित करने निर्णय लिया है। कोविड महामारी को देखते हुए शिक्षा मंत्री ने यह फैसला लिया है। उत्तराखंड में पहली बार ऐसा होगा जब कोई भी छात्र 12 वीं में फेल नहीं होगा.

शिक्षा मंत्री का कहना है कि सभी बोर्ड परीक्षार्थियों को प्रमोट किया जाएगा किसी भी छात्रों को फेल नहीं किया जाएगा। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे का कहना है कि मुख्यमंत्री से मुलाकात करने के बाद जो निर्देश उनके मिले थे उसके बाद ही उन्होंने परीक्षा को रद्द करने का निर्णय लिया है साथ ही CBSE बोर्ड के जो भी दिशा निर्देश 12 वीं के छात्रों के लिए मूल्यांकन के होंगे उसी के आधार पर उत्तराखंड बोर्ड के परीक्षार्थियों को भी नंबर दिए जाएंगे।