हरिद्वार में हरकी पैड़ी पर गंगा में आज प्रवाहित होंगी जेटली की अस्थियां

हरिद्वार में हरकी पैड़ी पर गंगा में आज प्रवाहित होंगी जेटली की अस्थियां

हरिद्वार, भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली की अस्थियां सोमवार को हरकी पैड़ी के अस्थि प्रवाह घाट पर प्रवाहित की जाएंगी। इसमें शहरी विकास मंत्री, स्थानीय विधायक, भाजपा पदाधिकारी आदि मौजूद रहेंगे।

भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह चौहान ने बताया कि पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली के अस्थि प्रवाहित करने की सूचना आई है। हरकी पैड़ी पर उनके परिवार के लोग अस्थि विसर्जन के लिए दिन में आएंगे। इसमें स्थानीय स्तर पर पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे। जिला महामंत्री विकास तिवारी ने बताया कि अस्थि प्रवाह के दौरान शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक भी शामिल होंगे। कहा प्रदेश अध्यक्ष के भी आने की संभावना है।

भाजपा नेता को विस अध्यक्ष ने दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय कृष्णमूर्ति भट्ट का पिछले दिनों निधन हो गया था। रविवार को विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल दिवंगत वरिष्ठ नेता स्वर्गीय कृष्णमूर्ति भट्ट के खड़खड़ी स्थित आवास पर पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिजनों को सांत्वना दी। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि कृष्णमूर्ति भट्ट जैसे वरिष्ठ नेताओं के मेहनत के बल पर ही आज भाजपा अपना परचम लहरा रही है। इस दौरान जिला महामंत्री विकास तिवारी, मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी, तरुण नैयर, दीपांशु विद्यार्थी, चंद्रकांत पांडे, रवि, हरीश शर्मा आदि मौजूद रहे।

Related Posts

केदारनाथ यात्रा में संभावित वृद्धि के दृष्टिगत ट्रैक रूट एवं राष्ट्रीय राजमार्गों पर व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश

11 / 100 Powered by Rank Math SEO SEO Score देहरादून,। प्रदेश के कृषि एवं जनपद रुद्रप्रयाग प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने मंगलवार को देहरादून सर्किट हाउस स्थित औद्यानिक बोर्ड…

आठ साल से बुरूकोट गधेरे पर पुल का इंतजार, ग्रामीणों में रोष

10 / 100 Powered by Rank Math SEO SEO Score चमोली,। थराली-देवाल-मंदोली-वांण मोटर मार्ग के किलोमीटर 43 में बुरूकोट गधेरे पर पुल निर्माण का मामला अब तूल पकड़ने लगा है।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Other Story