नर्स की लापरवाही ने ली नवजात की जान

नर्स की लापरवाही ने ली नवजात की जान, दुनिया में आने से पहले ही तोड़ दिया हाथ

सूरजपूर, जिनके हाथों में जाकर सुरक्षित जिंदगी की सौ फीसद गारंटी होती है उनके ही हाथों हुई गलती और लापरवाही ने नवजात को दुनिया में पूरी तरह आने भी नहीं दिया और गर्भ में ही मौत हो गई। दरअसल, सोमवार को छत्‍तीसगढ़ के प्रतापपुर की लक्ष्‍मी के साथ यह हादसा हुआ।

दर्द से कराहती लक्ष्‍मी के नवजात का हाथ बाहर आ गया था लेकिन नर्स शिवकुमारी जायसवाल ने उसे अंदर डालने की कोशिश की और इसी क्रम में बच्‍चे का हाथ टूट गया। इस घटना के बाद बच्‍चे की मौत हो गई।

प्रतापपुर निवासी दंपति ने डिलीवरी के दौरान बच्‍चे की मौत का आरोप अस्‍पताल की नर्स पर लगाया है उनका कहना है कि नवजात की मौत नर्स की लापरवाही के कारण हुई है। दंपति ने बताया कि डिलीवरी के लिए अस्‍पताल जाने के दौरान एंबुलेंस ड्राइवर ने कहा कि नर्स के घर पर ही डिलीवरी करा लें और वे वहीं चले गए।

प्रतापपुर के ब्‍लॉक मेडिकल ऑफिसर राजेश ने बताया, ‘मुझे वरिष्‍ठ अधिकारियों की ओर से हादसे की जांच के आदेश मिले हैं। हम दोनों पक्षों से पूछताछ करेंगे और तब कार्रवाई की जाएगी।’

Related Posts

बेंगलुरु में 18 जुलाई को होने वाली संयुक्त विपक्ष की बैठक में शामिल होंगी ममता बनर्जी

9 / 100 Powered by Rank Math SEO SEO Score नई दिल्ली, तृणमूल कांग्रेस (TMC) की नेता और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी…

उत्तर प्रदेश के ईज ऑफ डूइंग बिजनेस और ईज ऑफ स्टार्टिंग बिजनेस के शानदार माहौल से प्रभावित ऑस्ट्रेलियाई निवेशकों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की

6 / 100 Powered by Rank Math SEO SEO Score उत्तर प्रदेश के ईज ऑफ डूइंग बिजनेस और ईज ऑफ स्टार्टिंग बिजनेस के शानदार माहौल से प्रभावित ऑस्ट्रेलियाई निवेशकों के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Other Story