77 / 100 SEO Score

देहरादून: Shri Kedarnath Dham मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने शोसियल मीडिया पर चल रहे एक वीडियो का संज्ञान लिया। वीडियो में एक व्यक्ति अपने साथ एक कुत्ते को बेरोकटोक मंदिर के बाह्य परिसर में घुमा रहा है। तथा मंदिर के बाहर भगवान नंदी की मूर्ति पर उसे ले जा कर स्पर्श करवाकर पूजा अर्चना कर रहा है।

धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले इस वीडियो के संबंध में मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र ने मंदिर समिति मुख्य कार्याधिकारी को निर्देश / आदेश जारी किये थे कि ऐसी अवांछित गतिविधियों पर रोक लगे तथा ऐसे कृत्य करनेवालों पर कानूनी कार्रवाई की जाये इसी क्रम में आज मंदिर समिति मुख्य कार्याधिकारी ने थाना-चौकी केदारनाथ को तहरीर देकर दोषी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई तथा अवांछित गतिविधियों पर रोक लगाने की भी अपेक्षा की है ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

#Shri Kedarnath Dham