श्रीलंकाई नौसेना ने चार भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार

श्रीलंकाई नौसेना ने चार भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार, एक सप्‍ताह में दूसरी गिरफ्तारी
काेलम्‍बो,  श्रीलंका की नौसेना ने मंगलवार को चार भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है। तमिलनाडु मछुआरा महासंघ के राज्‍य सचिव सीआर सेथिलवेल ने कहा कि भारतीय मछुआरे डेल्‍फट द्वीप के पास बाल्‍केय समुद्र में मछली पकड़ने गए थे। श्रीलंकाई नौसेना ने अपनी नियमित गश्‍त के दौरान उन्‍हें जाल के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए भारतीय मछुआरों को पूछताछ के लिए कांकेशंथुराई नौसेना शिविर में ले जाया गया है।

एक हफ्ते पूर्व श्रीलंकाई नौसेना ने तीन अन्‍य भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया था। श्रीलंकाई नौसेना ने कहा कि गिरफ्तार किए गए लोगों को पूछताछ के लिए कांकेशंथुराई नौसेना शिविर में ले जाया गया है। बता दें कि श्रीलंकाई नौसेना ने ठीक इसी तरह से के आरोप में अन्‍य तीन मछुआरों को गिरफ्तार किया था। भारतीय और श्रीलंका के बीच समुद्र पर मौजूद प्रदेश स्‍पष्‍ट रूप से सीमांकित नहीं है, इसलिए मछुआरों अनायास का एक दूसरे के जल सीमा भटक जाते हैं।

Related Posts

संयुक्त राष्ट्र (UN) के मंच पर भारत का पाकिस्तान को करारा जवाब: ‘जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग था, है और रहेगा’

68 / 100 Powered by Rank Math SEO SEO Score International: संयुक्त राष्ट्र (UN) के मंच पर भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान को उसकी औकात याद दिलाते हुए कश्मीर…

नोबेल शांति पुरस्कार न मिलने पर भड़के डोनाल्ड ट्रम्प, नॉर्वे के फैसले को बताया ‘शर्मनाक’

76 / 100 Powered by Rank Math SEO SEO Score International: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 2026 के नोबेल शांति पुरस्कार न मिलने पर नॉर्वे की नोबेल समिति की कड़ी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Other Story