74 / 100 SEO Score

Uttarakhand: अक्षय कुमार की फिल्म Samrat Prithviraj यूपी में टैक्स फ्री होने की घोषणा के बाद उत्तराखंड सरकार ने भी इस फिल्म को उत्तराखंड में टैक्स फ्री करने के आदेश जारी कर दिए हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा की उत्तराखंड में ‘Samrat Prithviraj’ फिल्म टैक्स फ्री होगी। देशप्रेम, साहस एवं पराक्रम से परिपूर्ण सम्राट पृथ्वीराज चौहान जी के जीवन पर आधारित इस फिल्म को अवश्य देखें।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सीएम धामी ने  सम्राट पृथ्वीराज को टैक्स फिल्म करने का ऐलान किया है। उन्होंने इस दौरान कहा कि ‘सम्राट पृथ्वीराज सिंह चौहान पर बनी फिल्म सभी लोगों को देखनी चाहिए। आने वाली पीढ़ियों को भी उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए, इसलिए हमने निर्णय लिया है कि उत्तराखंड में ये फिल्म टैक्स फ्री रहेगी’।

Akshay Kumar बड़े पर्दे पर ‘सम्राट पृथ्‍वीराज’ (Samrat Prithviraj) बनकर आ रहे हैं। शुक्रवार, 3 जून को फिल्‍म रिलीज होने वाली है। यशराज फिल्‍म्‍स के बैनर तले बनी ‘सम्राट पृथ्‍वीराज’ से मानुषी छ‍िल्‍लर डेब्‍यू कर रही हैं। भारतीय इतिहास के आख‍िरी हिंदू सम्राट की कहानी कहती यह फिल्‍म पहले से ही विवादों में है।