78 / 100 SEO Score

Uttarakhand: उत्तराखंड (UTTARAKHAND) में सोमवार को 24 घंटे के अंदर 128 मरीजों की मौत हुई है। वहीं, 5403 नए CORONA संक्रमित मिले हैं। साथ ही एक्टिव केस की संख्या भी 55436 हो गई है। आज 3344 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया। प्रदेश में अब तक 1 लाख 97 हजार 23 CORONA संक्रमित मरीज आ चुके हैं, जिसमें से 1 लाख 34 हजार 488 मरीज स्वस्थ हुए हैं।

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार को 38174 सैंपलों की जांच हुई। जिसमें से 27812 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि देहरादून जिले में सबसे अधिक 2026 कोरोना (CORONA) संक्रमित मरीज मिले हैं। वहीं, हरिद्वार जिले में 676, नैनीताल में 458, ऊधमसिंह नगर में 656, पौड़ी में 139, टिहरी में 415, रुद्रप्रयाग में 35,  पिथौरागढ़ में 150, उत्तरकाशी में 192 , अल्मोड़ा में 167, चमोली में 169 , बागेश्वर में 105 और चंपावत में 215 संक्रमित मिले। #UTTARAKHAND