74 / 100 SEO Score

Uttarakhand: उत्तराखंड में शुक्रवार को कोरोना(Corona) संक्रमण के रिकॉर्ड मामले सामने आए हैं। प्रदेश में 24 घंटे के अंदर 9642 नए संक्रमित मिले हैं, वहीं 137 मरीजों की मौत हुई है। साथ ही एक्टिव केस की संख्या भी 67 हजार से ज्यादा पहुंच गई है।

आज 4643 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया। प्रदेश में अब तक 2 लाख 29 हजार 993 कोरोना(Corona) संक्रमित मरीज आ चुके हैं, जिसमें से 1 लाख 54 हजार 132 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं, देहरादून जिले में भी आज रिकॉर्ड कोरोना संक्रमित मरीज आए हैं। हरिद्वार जिले में 768, नैनीताल में 1342, ऊधमसिंह नगर में 1286, पौड़ी में 196, टिहरी में 325, रुद्रप्रयाग में 94,  पिथौरागढ़ में 111, उत्तरकाशी में 531, अल्मोड़ा में 365, चमोली में 314, बागेश्वर में 117 और चंपावत में 214 संक्रमित मिले।