ऋषिकेश,। प्रधानमंत्री नरेन्घ्द्र मोदी की अध्घ्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडल समिति ने कलाई-द्वितीय जलविद्युत परियोजना के निर्माण के लिए 14,105.83 करोड़ के निवेश प्रस्घ्ताव को मंजूरी दे दी है। परियोजना का निर्माण अरूणाचल प्रदेश के अंजॉ जिले में लोहित नदी पर किया जाएगा, और इसके पूरा होने की अनुमानित अवधि 78 महीने है।
उम्घ्मीद है कि 1200 मेगावाट की स्थापित क्षमता वाली इस परियोजना से प्रति वर्ष 4852.95 मिलियन यूनिट (एमयू) बिजली उत्पादन होगा। लोहित बेसिन की पहली जलविद्युत परियोजना के रूप में, यह राज्य में बिजली आपूर्ति में सुधार लाएगी, बिजली की अधिक मांग वाले समय में प्रबंधन में सहायता करेगी और राष्ट्रीय ग्रिड के संतुलन में योगदान देगी। इस परियोजना को टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड और अरूणाचल प्रदेश सरकार के बीच एक संयुक्त उद्यम कम्घ्पनी के माध्यम से लागू किया जाएगा। सरकार इस परियोजना के लिए राज्य की इक्विटी हिस्सेदारी के लिए 750 करोड़ रुपये की केन्घ्द्रीय वित्तीय सहायता के अलावा आवश्घ्यक बुनियादी ढांचे जैसे सड़कों, पुलों और ट्रांसमिशन लाइनों के निर्माण के लिए 599.88 करोड़ रुपये की बजटीय सहायता प्रदान करेगी। राज्य को 12 प्रतिशत मुफ्त बिजली प्राप्त होगी, साथ ही 1 प्रतिशत अतिरिक्त बिजली स्थानीय क्षेत्र विकास निधि (एलएडीएफ) के लिए निर्धारित की जाएगी, जिससे क्षेत्र में महत्वपूर्ण ढांचागत और सामाजिक-आर्थिक लाभ सुनिश्चित होंगे। अरूणाचल प्रदेश के नामसाई और अंजॉ जिले के बुनियादी ढांचे में उल्लेखनीय सुधार होगा। इस परियोजना के तहत लगभग 29 किलोमीटर सड़कों और पुलों का निर्माण किया जाएगा, जो मुख्यतः स्थानीय उपयोग के लिए उपलब्ध रहेंगे। स्थानीय लोगों को विभिन्न प्रकार के मुआवज़े, रोजगार के अवसर और सीएसआर गतिविधियों के माध्यम से भी लाभ मिलेगा।
कलाई-द्वितीय जलविद्युत परियोजना के निर्माण को निवेश प्रस्ताव को मंजूरी दी
Related Posts
गुरु नानक फिफ्थ सेंटीनरी स्कूल की 7 छात्राओं का क्षेत्रीय थ्रोबॉल टीम में चयन
10 / 100 Powered by Rank Math SEO SEO Score मसूरी,। गुरु नानक फिफ्थ सेंटीनरी विद्यालय की 7 प्रतिभाशाली छात्राओं का चयन क्षेत्रीय सीआईएससीई .थ्रोबॉल टीम में किया गया है।…
परमिश वर्मा की धमाकेदार संगीत संध्या ने बाँधा समां, लोक संवर्धन पर्व 17 जुलाई तक बढ़ाया गया
12 / 100 Powered by Rank Math SEO SEO Score देहरादून,। भारत सरकार के अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय तथा उत्तराखण्ड अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ विकास निगम, उत्तराखण्ड सरकार के संयुक्त तत्वावधान…

