हरिद्वार,। देवभूमि उत्तराखंड की धर्मनगरी हरिद्वार में ब्राह्मण समाज के विभिन्न संगठनों को एकजुट करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल देखने को मिली। रानीपुर मोड़ स्थित स्थानीय होटल में ब्राह्मण समाज से जुड़े विभिन्न संगठनों अखिल भारतीय देवभूमि ब्राह्मण जन सेवा समिति, उत्तराखण्ड ब्राह्मण सभा, जनपदीय ब्राह्मण सभा, अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद्, ब्राह्मण जागृति संस्था, परशुराम अखाड़ा के प्रतिनिधियों की एक संयुक्त बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य ब्राह्मण समाज के सम्मान की रक्षा तथा देश-प्रदेश में समय-समय पर ब्राह्मण समाज के विरुद्ध हो रहे दुर्भावनापूर्ण एवं द्वेषपूर्ण कृत्यों का संगठित रूप से विरोध और समाधान करना रहा। बैठक में निरंजनी अखाड़ा, मां मनसा देवी ट्रस्ट तथा अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रविन्द्र पुरी के संरक्षण एवं मार्गदर्शन में उनके निर्देशानुसार “ब्राह्मण समाज संयुक्त मंच” के गठन पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया, ताकि समाज की विभिन्न इकाइयों को एक सूत्र में बांधकर सामूहिक शक्ति का निर्माण किया जा सके।
बैठक में उपस्थित पं. पद्म प्रकाश शर्मा एवं अधीर कौशिक ने एक स्वर में ब्राह्मण समाज की एकता पर बल दिया। वक्ताओं का कहना था कि वर्तमान समय में समाज को संगठित रहने की अत्यंत आवश्यकता है, क्योंकि विखंडन की स्थिति समाज की शक्ति को कमजोर करती है। उन्होंने कहा कि यदि सभी संगठन एक मंच पर आकर कार्य करें, तो समाज के सम्मान, अधिकारों और हितों की रक्षा अधिक प्रभावी ढंग से की जा सकती है। बालकृष्ण शास्त्री ने देश में लागू किए जा रहे विभिन्न शैक्षिक एवं सामाजिक नीतियों पर भी चिंता व्यक्त की। विशेष रूप से यूजीसी से जुड़े हालिया प्रावधानों और नीतियों का विरोध करते हुए कहा कि ये निर्णय शिक्षा व्यवस्था की गुणवत्ता और समान अवसर की भावना के विपरीत हैं। उन्होंने मांग की कि ऐसे किसी भी निर्णय को लागू करने से पूर्व व्यापक स्तर पर संवाद और समीक्षा की जानी चाहिए।
बैठक का संचालन करते हुए अरूण कुमार शर्मा ने कहा कि “ब्राह्मण समाज संयुक्त मंच” के माध्यम से समय-समय पर सामाजिक, शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मुद्दों पर जनजागरूकता अभियान चलाए जाएंगे। साथ ही, समाज के युवाओं को संगठित कर उन्हें सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अंत में सभी उपस्थित संगठनों के प्रतिनिधियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह संयुक्त मंच ब्राह्मण समाज के लिए एक मजबूत आवाज बनेगा और भविष्य में समाज के हितों की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस मौके पर डॉ. अजय वशिष्ठ, शिवकुमार शर्मा, संजय शर्मा, विजयेन्द्र पालीवाल, शैलेन्द्र त्रिपाठी, राजीव शर्मा, विवेक कौशिक, शुभाशीष देवनाथ, ऋषी शर्मा, राजीव राय, जितेन्द्र कुमार शर्मा, अविनाश शर्मा, शम्भू प्रसाद पंत, अमित कुमार शर्मा, सचिन पालीवाल आदि मौजूद रहे।
ब्राह्मण समाज के विभिन्न संगठनों को एकजुट करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल
Related Posts
मुख्यमंत्री ने ‘प्रखर छात्रवृत्ति योजना’ के तहत मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित
6 / 100 Powered by Rank Math SEO SEO Score देहरादून,। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में दैनिक जागरण समूह द्वारा आयोजित कार्यक्रम में ‘प्रखर छात्रवृत्ति योजना 2025’…
मेहुंवाला माफी में 15 से 20 बीघा अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर, जाखन और कुठाल गेट क्षेत्र में सीलिंग की कार्रवाई
12 / 100 Powered by Rank Math SEO SEO Score देहरादून,। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माण और अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ व्यापक अभियान लगातार जारी…

