शिमला ,(विजयेन्द्र दत्त गौतम) : कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने आज हमीरपुर जिला के करोंथा गांव में अंकुश ठाकुर के घर जा कर उनके परिवार से दुःख व्यक्त करते हुए शोक व्यक्त किया। राठौर ने शहीद अंकुश के पिता अनिल ठाकुर से कहा कि इस दुःख की घड़ी में पूरी कांग्रेस पार्टी उनके साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश को अंकुश की शहादत पर गर्व है। यह देश व प्रदेश सदैव इनकी शहादत का ऋणी रहेगा।

राठौर ने इस दौरान शहीद के पिता अनिल ठाकुर को भरोसा दिया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी शहीद का एक स्मारक बनाएगीएजिसके के लिये एक कमेटी का गठन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेश सरकार से भी उनके परिवार को कोई उचित आर्थिक सहायता की मांग करेगी।

उन्होंने उनके परिवार जो सेना में अपनी सेवाएं दे चुका है कि सराहना करते हुए उनकी देश भक्ति को नमन भी किया।उल्लेखनीय है कि अंकुश के पिता अनिल, दादा सीता राम व पड़ दादा रण सिंह भी सेना में अपनी सेवाएं दे चुके है।इस दौरान उनके साथ बड़सर के विधायक इंद्र दत्त लखनपाल, हमीरपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेन्द्र ज़ार, कांग्रेस प्रवक्ता दीपक शर्मा, प्रेम कौशल, कमल पठानिया, वलबिंदर बबलू, प्रदेश सचिव वेद प्रकाष ठाकुर, शुगन दत्त, अंकुश, एएनएसयूआई के जिला अध्यक्ष टोनी सिंह सहित कई अन्य नेता भी साथ थे।