शिमला,(विजयेन्द्र दत्त गौतम) :अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी कल कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन करेगी। इस दौरान कोरोना योद्धाओं को विशेष तौर पर सफाई कर्मचारियों को सम्मानित भी किया जाएगा।
कांग्रेस महासचिव रजनीश किमटा ने आज यहां बताया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के जन्मदिन पर प्रातः10 30 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।इसका शुभारंभ प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर करेंगे।
उन्होंने बताया कि 11.30 बजे राठौर आईजीएमसी में जाकर कोरोना योद्धाओं को सम्मानित करेंगे।दोपहर बाद 12.30 बजे कमला नेहरू महिला अस्पताल में राठौर वहां मरीजों को फल वितरण करेंगे।

