शिमला,(विजयेन्द्र दत्त गौतम) :शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने बताया कि इस वर्ष जमा दो का परीक्षा परिणाम 76.07 प्रतिशत रहा है। उन्होंने बताया कि कला संकाय, वाणिज्य संकाय तथा विज्ञान संकाय में शीर्ष कुल 83 स्थानों में से 65 स्थान छात्राओं तथा 18 स्थान छात्रों ने हासिल किए हैं। उन्होंने इन होनहार बेटियों को बधाई दी।उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी की वजह से परीक्षा परिणाम घोषित करने में देरी हुई थी, जिसकी वजह + 2 की मुख्य विषय ज्योग्राफी तथा वैकल्पिक विषय कंप्यूटर साइंस तथा व्यवसायिक विषय की परीक्षा लेने शेष इस थी।

इस अवसर पर शिक्षा मंत्री ने शीर्ष स्थान हासिल करने वाले बच्चों से फोन पर बातचीत की तथा उनकी बेहतर भविष्य के लिए कामना की।उन्होंने बच्चों से बातचीत करते हुए उनके भविष्य के उद्देश्य के बारे में जाना तथा उद्देश्य की पूर्ति के लिए बेहतर सुझाव दिए।

उन्होंने बताया कि बोर्ड द्वारा सामाजिक दूरी बनाए रखते हुए मुख्य विषय की परीक्षा 8 मई 2018 को आयोजित की गई। तथा परीक्षाओं का मूल्यांकन करके आज परिणाम घोषित किया गया।नउन्होंने बताया कि जिन का परिणाम आज आशा के अनुरूप नहीं रहा है वह निराश ना हो क्योंकि विद्या की शक्ति सभी में बराबर ही होती हैं। केवल उसे जागृत करने की आवश्यकता होती है।

उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस के कारण इस शैक्षणिक सत्र में बाधा पहुंची है इस कठिन समय में और अधिक आत्मविश्वास, संयम और संकल्प के साथ पढ़ाई करनी है। क्यूंकि जीवन एक संघर्ष है इसका सामना पूरे उत्साह के साथ करते हुए पूरा करना है।