देहरादून,। डोईवाला क्षेत्र में एक महिला समेत तीन पर नाबालिग लड़की को प्रेमजाल के झांसे में लेकर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगा है। पीड़िता की मां ने इस मामले में थाने में शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
डोईवाला निवासी पीड़िता की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि वह अपनी 15 साल की बेटी और बेटे के साथ पिछले 4 साल से एक विशेष समुदाय के व्यक्ति के मकान में किराए पर रहती है। मकान में विशेष समुदाय के दूसरे किराएदार भी अपने परिवार के साथ रहते हैं। जहां पीड़ित की बेटी का आना जाना लगा रहता था और उनका उसके घर में उसका अनुपस्थिति में आन जाना था। वहीं किराए पर एक युवक भी रहता था और वह भी उसके कमरे में उसकी अनुपस्थिति में आता था। पीड़िता का आरोप है कि इन्होंने बेटी को धर्म परिवर्तन करने के लिए प्रेरित किया और बेटी मुस्लिम धर्म का अनुसरण कर रही है।
पीड़िता ने तहरीर में कहा कि युवक ने बेटी को धर्म परिवर्तन करवाया और प्रेम जाल में फंसा कर मुस्लिम धर्म के कपड़े, बोलचाल और व्यवहार के लिए प्रेरित कर रहे हैं। साथ ही बेटी मुस्लिम धर्म को मान रही है। शिकायत में पीड़िता की मां ने आरोप लगाया गया है कि जब भी वह घर में नहीं होती तो युवक घर में आकर उसकी नाबालिग बेटी को अपने प्रेमजाल में फंसाकर मुस्लिम धर्म के अनुसार कपड़े बोलचाल और व्यवहार के लिए प्रेरित करता था। जिसके बाद धीरे-धीरे उसकी बेटी भी मुस्लिम धर्म की ओर प्रेरित हुई। एसपी देहात जया बलूनी ने बताया है कि नाबालिग की मां ने डोईवाला थाने में दी शिकायत के आधार पर एक महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ उत्तराखंड धर्म स्वतंत्रता अधिनियम की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है.। इस मामले में पुलिस जांच कर रही है।
नाबालिग को प्रेमजाल में फंसाकर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप, महिला समेत तीन के खिलाफ मामला दर्ज
Related Posts
रेरा पोर्टल से जुड़ेगा मानचित्र स्वीकृति सिस्टम, अवैध निर्माण पर सख्ती के संकेत
11 / 100 Powered by Rank Math SEO SEO Score देहरादून,। राज्य में निर्माण गतिविधियों को अधिक पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए आवास सचिव…
राज्यपाल ने बुद्ध पूर्णिमा की प्रदेशवासियों को बधाई दी
11 / 100 Powered by Rank Math SEO SEO Score देहरादून,। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं…

