71 / 100 SEO Score

Sports:- भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथे वनडे मुकाबले में अचानक मैदान पर माहौल गरमा गया! दरअसल, भारतीय गेंदबाज गुरनूर बराड़ और न्यूजीलैंड के बल्लेबाज टिम सीफर्ट के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। हुआ ये कि टिम सीफर्ट शानदार बल्लेबाजी करते हुए 48 गेंदों में 58 रन बना चुके थे। तभी गुरनूर बराड़ ने उन्हें शॉर्ट गेंद पर फंसा दिया और विकेट के पीछे ईशान किशन ने शानदार कैच पकड़ लिया। लेकिन विकेट मिलते ही गुरनूर बराड़ जोश में आ गए और सीफर्ट के सामने जाकर आक्रामक अंदाज में जश्न मनाने लगे। इसके बाद दोनों खिलाड़ियों के बीच बहस होने लगी। मामला बढ़ता देख विराट कोहली तुरंत बीच में पहुंचे और गुरनूर को पीछे खींच लिया। वहीं, मैदानी अंपायर क्रिस ब्राउन ने भी गुरनूर को बुलाकर समझाया और संयम बरतने की हिदायत दी। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है।