देहरादून,। भारतीय एसयूवी सेगमेंट को नए सिरे से परिभाषित करते हुए, मारुति सुज़ुकी इंडिया लिमिटेड (एमएसआईएल) ने अपनी नवीनतम एसयूवी विक्टोरिस लॉन्च की। नए मानक स्थापित करने के उद्देश्य से तैयार की गई विक्टोरिस हाइपर-कनेक्टेड टेक्नोलॉजी, ऑल-राउंड सेफ़्टी, भविष्यवादी और स्लीक डिज़ाइन तथा रोमांचक परफ़ॉर्मेंस का संगम है, जो वास्तव में एक ऐसी एसयूवी है जिसमें है ‘गॉट इट ऑल’। पेट्रोल विद स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड, ऑलग्रिप सेलेक्ट (4Û4) और सेगमेंट-फर्स्ट अंडरबॉडी टैंक डिज़ाइन वाली पर्यावरण-हितैषी टेक्नोलॉजी के साथ उपलब्ध, विक्टोरिस के डायनामिक युवाओं के लिए व्यापक पावरट्रेन विकल्प प्रदान करती है। ग्राहक नई विक्टोरिस की बुकिंग 11,000 रुपये में कर सकते हैं।
विक्टोरिस का परिचय कराते हुए मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, हिसाशी ताकेउचि ने कहा, “नए दौर का भारतीय ग्राहक युवा है, दुनिया घूमा हुआ है, हाइपर-कनेक्टेड है, सामाजिक रूप से जागरूक है, तकनीकी रूप से प्रगतिशील और पर्यावरण के प्रति संवेदनशील है। ऐसे ग्राहकों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए हमारी नई एसयूवी विक्टोरिस को ज़रूरी तौर पर ‘गॉट इट ऑल’ होना था। विक्टोरिस एक लैटिन शब्द है जिसका अर्थ है ‘विजेता’। लॉन्च पर टिप्पणी करते हुए मारुति सुज़ुकी इंडिया लिमिटेड के सीनियर एग्जीक्यूटिव ऑफिसर, मार्केटिंग एवं सेल्स, पार्थो बनर्जी ने कहा, “मारुति सुज़ुकी में हम हमेशा अपने ग्राहकों की बात सुनते हैं। आज के युवा और गतिशील उपभोक्ता ऑटोमोबाइल को अपनी पहचान का प्रतिबिंब मानते हैं, ऊर्जावान, संयमित, आत्मविश्वासी और हमेशा आगे बढ़ने वाले। हमने यही दृष्टिकोण अपनी डिज़ाइन और इंजीनियरिंग टीमों को ऑल-न्यू ‘विक्टोरिस के लिए दिया। आज एसयूवी भले ही सबसे पसंदीदा सेगमेंट हो, लेकिन एसयूवी खरीदार विकसित हो चुका है।
मारुति सुज़ुकी ने लांच की ऑल-न्यू विक्टोरिस, “गॉट इट ऑल”
Related Posts
रक्तदान समाज सेवा का सरलतम माध्यमः सविता कपूर
11 / 100 Powered by Rank Math SEO SEO Score देहरादून,। मैढ़ सोनार समाज प्रगति महासभा, देहरादून द्वारा आर्यसमाज , धामावला के सभागार में श्री महंत इंदिरेश हॉस्पिटल ब्लड बैंक…
गोवा से फरार ‘सेक्सटॉर्शन’ रैकेट गैंग का सरगना एसटीएफ उत्तराखण्ड ने दून से किया गिरफ्तार
10 / 100 Powered by Rank Math SEO SEO Score देहरादून,। अन्य राज्यों के शातिर अपराधियों की उत्तराखंड में सुरक्षित शरणस्थली न बनने देने के लिए उत्तराखण्ड एसटीएफ के वरिष्ठ…

