शिमला,(विजयेन्द्र दत्त गौतम): कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कुसम्पटी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राम कृष्ण शांडिल की अध्यक्षता में ब्लॉक कार्यकारिणी घोषित कर दी है।

कार्यकारिणी में 12 उपाध्यक्ष,14 महासचिव,16 सचिब,53 कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए हैं।कोषाध्यक्ष का दायित्व विश्व नंद को सौंपा गया है।

राम कृष्ण शांडिल ने बताया है कि विशेष आमंत्रित सदस्यों में मौजूदा विधायक अनिरुद्ध सिंह, प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी के सदस्य, ब्लॉक के पूर्व अध्यक्ष, फ्रंटल ऑर्गनाइजेशन विभागों के अध्यक्ष व सदस्य जिला परिषद होंगे।

उन्होंने बताया कि बी आर राणा को मुख्य सलाहकार, राजिंद्र वर्मा को मीडिया पर प्रभारी व प्रबक्ता वीरेन्द्र वर्मा व शशि भेल को बनाया गया है।