देहरादून। लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब सामाजिक न्याय, समता और मानवाधिकारों के पुरोधा थे। उनका पूरा जीवन वंचित, दलित और शोषित वर्गों के उत्थान को समर्पित रहा। राज्यपाल ने कहा कि डॉ. आंबेडकर के विचार और उनका जीवन-दर्शन आज भी हमें एक समरस, समतामूलक और न्यायपूर्ण समाज की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। भारतीय संविधान के निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान के लिए देश सदैव उनका ऋणी रहेगा।
राज्यपाल ने डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती पर दी शुभकामनाएं
Related Posts
झरने में नहाने से एक पर्यटक की संदिग्ध हालत में मौत
4 / 100 Powered by Rank Math SEO नैनीताल,। कालाढूंगी थाना क्षेत्र के पवलगढ़ इलाके में एक पर्यटक की झरने में नहाते समय संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। बताया…
नड्डा के प्रस्तावित दौरे का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया स्वागत, अध्ययन दौरे मंे शिरकत की अनुमति पर जताया अभार
4 / 100 Powered by Rank Math SEO देहरादून,। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के प्रस्तावित राज्य…