देहरादून। लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब सामाजिक न्याय, समता और मानवाधिकारों के पुरोधा थे। उनका पूरा जीवन वंचित, दलित और शोषित वर्गों के उत्थान को समर्पित रहा। राज्यपाल ने कहा कि डॉ. आंबेडकर के विचार और उनका जीवन-दर्शन आज भी हमें एक समरस, समतामूलक और न्यायपूर्ण समाज की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। भारतीय संविधान के निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान के लिए देश सदैव उनका ऋणी रहेगा।
राज्यपाल ने डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती पर दी शुभकामनाएं
Related Posts
केदारनाथ यात्रा में संभावित वृद्धि के दृष्टिगत ट्रैक रूट एवं राष्ट्रीय राजमार्गों पर व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश
11 / 100 Powered by Rank Math SEO SEO Score देहरादून,। प्रदेश के कृषि एवं जनपद रुद्रप्रयाग प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने मंगलवार को देहरादून सर्किट हाउस स्थित औद्यानिक बोर्ड…
आठ साल से बुरूकोट गधेरे पर पुल का इंतजार, ग्रामीणों में रोष
10 / 100 Powered by Rank Math SEO SEO Score चमोली,। थराली-देवाल-मंदोली-वांण मोटर मार्ग के किलोमीटर 43 में बुरूकोट गधेरे पर पुल निर्माण का मामला अब तूल पकड़ने लगा है।…

