शिमला,(विजयेन्द्र दत्त गौतम) :जिला दंडाधिकारी एवं उपायुक्त शिमला अमित कश्यप ने बताया कि सभी लाइसेंस जो विशिष्ट पहचान संख्या न होने के कारण अवैध है, उनके लिए विशिष्ट पहचान संख्या अंकित करवाने की अंतिम तिथि 29 जून, 2020 निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि इन आदेशों की अवहेलना करने वालों के शस्त्र जब्त कर लिए जाएंगे तथा कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
अमित कश्यप ने सभी शस्त्र धारकों से अपील की कि शस्त्र धारकों के लाइसेंस पर विशिष्ट पहचान संख्या अंकित नहीं है, वे अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी कानून एवं व्यवस्था के कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत करें ताकि उन्हें 29 जून, 2020 से पहले विशिष्ट पहचान संख्या जारी की जा सके। उन्होंने सभी शस्त्र धारकों से सहयोग की अपील की है।

