74 / 100 SEO Score

National: उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड की पीड़िता के माता-पिता द्वारा दिल्ली के इंडिया गेट पर भाजपा के वरिष्ठ नेता दुष्यंत कुमार गौतम के खिलाफ रातभर धरना प्रदर्शन किया गया। अंकिता भंडारी के माता-पिता का आरोप है कि 2022 में हुए अंकिता भंडारी हत्याकांड में जिस “वीआईपी” (VIP) का नाम सामने आया था, उसकी कड़ियां दुष्यंत गौतम से जुड़ी हुई हैं।अंकिता के पिता वीरेंद्र सिंह भंडारी और मां सोनी देवी 14 अक्टूबर 2026 की शाम को दिल्ली के इंडिया गेट पहुंचे और विरोध में धरने पर बैठ गए। शाम करीब 8 बजे लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी अचानक धरना स्थल पहुंचे और अंकिता के परिजनों के साथ जमीन पर बैठकर अपना समर्थन दर्ज कराया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा 12 अक्टूबर 2026 को भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त करने की घोषणा की गई थी। परिजनों की मांग है कि जब तक इस मामले में वीआईपी एंगल की जांच पूरी नहीं हो जाती, तब तक दुष्यंत गौतम की राज्यपाल पद पर नियुक्ति तुरंत रद्द की जाए।