67 / 100 SEO Score

 National: राहुल गांधी सोमवार शाम अचानक सुप्रीम कोर्ट के अंदर पहुंचे। पहले विपक्षी सांसदों ने दिल्ली के बाराखंभा रोड से सुप्रीम कोर्ट की ओर मार्च निकाला था। उन्हें 500 मीटर पहले रोक दिया गया था। यह पहली बार है जब विपक्षी नेताओं ने किसी मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट तक मार्च निकाला। सुप्रीम कोर्ट परिसर में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और केसी वेणुगोपाल के साथ अखिलेश यादव, सुप्रिया सुले भी मौजूद थे। इसके अलावा तेजस्वी यादव भी दिखाई दिए। इससे पहले प्रदर्शनकारियों ने भगवान दास मार्ग से सुप्रीम कोर्ट पहुंचने की कोशिश की थी, लेकिन उनका यह प्रयास सफल नहीं हुआ। इस दौरान धक्का-मुक्की भी हुई। कांग्रेस नेताओं का दावा है कि पुलिस ने इंडिया गेट सर्कल पर उन्हें रुकने की अनुमति नहीं दी। इसके बाद काफ़िला दूसरे रास्ते पर आगे बढ़ा। फ़िलहाल, सभी नेता सुप्रीम कोर्ट में याचिका देने के बाद वापस लौट गए। राहुल ने आगे की रणनीति तय करने के लिए 13 अक्टूबर को सभी विपक्षी सांसदों के अपने घर चाय पर बुलाया है।