शिमला,(विजयेन्द्र दत्त गौतम): कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने प्रदेश के बागवानों की समस्याओं पर चिंता व्यक्त करते हुए सरकार पर आरोप लगाया है कि वह बागवानों के प्रति कतई गंभीर नही है।उन्होंने कहा कि पहले मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया था कि वह नेपाली लेबर को लाने के पूरे प्रवंध कर रही है पर अब वह कह रहे है कि बागवानों को स्वम् ही लेबर का प्रबंध करना पड़ेगा।उन्होंने कहा है कि सरकार कोई भी फैसला नहीं ले पा रही है।ऐसे में बागवानों की चिन्ता बाजिव है।

राठौर ने आज यहां कहा कि सेब की फ़सल के लिए सरकार ने अभी तक कोई भी व्यवस्था पूरी नही की है।शिमला से ऊपरी क्षेत्रों में सेब मंडियों के कोई भी शेडयार्ड  नही बनें है।सेब मार्किट में कैसे जाएगा सब हवा हवाई बाते की जा रही है।धरातल पर कुछ भी नही हो रहा है।न तो कार्टन बक्सों की ही कोई पर्याप्त व्यवस्था हो पाई है और न ही ट्रे की।लोग अपने अपने स्तर पर स्वम् भागदौड़ कर इसकी व्यवस्था में जुटे है।सरकार का इसमें कोई भी योगदान नही हो रहा है।

राठौर ने कहा है कि देश मे कोविड 19 के चलते प्रदेश के बागवानों पर भी इसकी कड़ी मार की आशंका बनती जा रही है।उन्होंने इस बात पर भी चिन्ता जताई है कि कही इन बागवानों की सरकार की बेरुखी के चलते भारी आर्थिक नुकसान ही न सहना पड़ जाए।बरसात शुरू हो रही है।सड़कों की खस्ता हालत है।

राठौर ने सरकार से मांग की है कि वह प्रदेश में सड़कों की हालत को सुधारने के लिए तुरन्त पग उठाए जाये।उन्होंने कहा है कि देश प्रदेश पहले ही मंदी की मार झेल रहा है ऐसे में किसानों, बागवानों के उत्पाद बाजार में सही ढंग से पहुंचे और उनको इसके सही दाम मिले इसके पुख्ता इंतजाम करने की बहुत आवश्यकता है,जो सरकार नही कर रही है।