अंबानी परिवार के गणेशोत्सव में बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा
Bollywood: मुकेश अंबानी के घर ‘एंटीलिया’ में इस बार भी गणेशोत्सव बहुत भव्य तरीके से मनाया गया। इस जश्न में सलमान खान, शाहरुख खान, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, विक्की कौशल और कटरीना कैफ सहित कई बड़े बॉलीवुड सेलिब्रिटी शामिल हुए, जिनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रहीं। सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर भी अपने पूरे परिवार के साथ बप्पा के दर्शन करने एंटीलिया पहुंचे थे।

