देहरादून,। अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल, जो 22 सितंबर को प्राइम मेंबर्स और 23 सितंबर को सभी ग्राहकों के लिए शुरू हुआ, ने
अमेजन डॉट इन पर सेलर्स और ब्रांड पार्टनर्स के लिए अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग दर्ज की है. इस फेस्टिवल ने 38 करोड़ से ज्यादा ग्राहक विज़िट्स आकर्षित किए, जिनमें से 70þ से अधिक टॉप 9 मेट्रो शहरों से बाहर से थे. ग्राहकों ने जीएसटी लाभ के साथ बचत का आनंद लिया, अमेजन डॉट इन पर 1 लाख से ज्यादा प्रोडक्ट्स सबसे कम कीमत पर पाए और 30,000 से ज्यादा नए प्रोडक्ट्स का लॉन्च भी देखा. इन नई लॉन्चिंग में स्मार्टफोन, लैपटॉप, टीवी, फैशन और ब्यूटी, होम डेकोर, अप्लायंसेस, फर्नीचर और ग्रॉसरी जैसे कैटेगरीज शामिल हैं. इनमें टॉप ब्रांड्स जैसे एप्पल, सैमसंग, वनप्लस, आईक्यूओओ, सोनी, एचपी, एलजी, बॉश, हायर, टिरटिर, लेनिएज और लेवीज शामिल रहे। अमेजन इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट सौरभ श्रीवास्तव ने कहा, “अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल 2025 की शुरुआत रिकॉर्ड तोड़ रही है. शुरुआती 48 घंटे हमारे लिए अब तक के सबसे बड़े रहे, जिसमें 38 करोड़ से ज्यादा ग्राहक विज़िट्स और प्राइम अर्ली एक्सेस के दौरान सबसे ज्यादा प्राइम मेंबर्स की शॉपिंग दर्ज हुई। जीएसटी बचत उत्सव पहल को बेहद सराहना मिली है।
अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल की धमाकेदार शुरुआत
Related Posts
प्रभावित परिवारों को वितरित की राहत सामग्री
10 / 100 Powered by Rank Math SEO SEO Score अल्मोड़ा,। उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री और क्षेत्रीय विधायक रेखा आर्या सोमेश्वर के स्याहीदेवी मंडल स्थित वड्यूडा गाँव पहुंची। यहाँ…
पद्मश्री डॉ. बी.के.एस. संजय ने सिक्किम में सड़क सुरक्षा जागरूकता पर दिया व्याख्यान
10 / 100 Powered by Rank Math SEO SEO Score देहरादून,। पद्मश्री से सम्मानित, एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष तथा प्रख्यात अस्थि रोग विशेषज्ञ प्रो. डॉ. भूपेंद्र कुमार सिंह संजय ने…

