4 / 100 SEO Score

देहरादून,। भारत के दूसरी सबसे बड़ी टीपीए सेवा प्रदाता विदाल हेल्थ और विश्व की सबसे बड़ी वैक्सीन निर्माता कंपनी सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) ने गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर के प्रति जागरूकता और उसकी रोकथाम के उघ्द्देश्य से एक रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की है। विदाल हेल्थ का डिजिटल प्लेटफॉर्म 1 अक्टूबर 2025 से एचपीवी वैक्सीन के लिए पहली बार एक एंड-टू-एंड, पेपरलेस, कैशलेस और पूरी तरह सुविधाजनक अनुभव प्रदान करेगा। इसमें डॉक्टर की अपॉइंटमेंट बुक करने से लेकर, सहमति फॉर्म भरने और प्रमाणपत्र प्राप्त करने तक की पूरी प्रक्रिया डिजिटल होगी। यह संपूर्ण रूप से प्रबंधित स्वास्थ्य कार्यक्रम डोज शेड्यूल की याद, उपचार की निगरानी और नेटवर्क प्रबंधन जैसी सुविधाएं प्रदान करेगा, जिससे रोगियों को निरंतर देखभाल मिल सकेगी। विदाल हेल्थ, बजाज फिनसर्व हेल्थ की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है। बजाज फिनसर्व हेल्थ एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है जो बिखरी हुई स्वास्थ्य सेवा प्रणालियों को एकत्र कर, निवारक स्वास्थ्य सेवाएं, ओपीडी सेवाएं, टेलीमेडिसिन और प्रीपेड हेल्थकेयर सेवाएं प्रदान करता है।
बजाज फिनसर्व के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर संजीव बजाज ने कहा, “भारत का हेल्थकेयर सेक्टर अब इलाज-आधारित मॉडल से निवारक स्वास्थ्य सेवाओं की ओर बढ़ रहा है। आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं ने इस बदलाव की गति को और तेज किया है। बजाज फिनसर्व हेल्थ में हम ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म विकसित कर रहे हैं जो लोगों को अपने स्वास्थ्य की जिम्मेदारी स्वयं लेने में सक्षम बनाए। सीरम इंस्टिट्यूट के साथ यह साझेदारी हमारे टीकाकरण अभियान की शुरुआत है। इन डिजिटल सुविधाओं से व्यक्तिगत और कॉपरिट ग्राहक स्वास्थ्य पर दीर्घकालिक खर्च को कम कर पाएंगे और देश के सार्वजनिक स्वास्थ्य में योगदान देंगे।“सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ आदर पूनावाला ने कहा, “सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम में एचपीवी वैक्सीन अत्यंत आवश्यक है। लेकिन इसके प्रभाव को व्यापक बनाने के लिए इसकी पहुंच और जागरूकता दोनों जरूरी हैं। विदाल हेल्थ के साथ हमारी यह साझेदारी, तकनीक के माध्यम से टीकाकरण को अधिक प्रभावी और व्यापक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इसके माध्यम से हम जरूरी टीकों की आसान उपलब्धता सुनिश्चित कर, देश के स्वास्थ्य में सुधार लाना चाहते हैं।“