रुद्रप्रयाग,। 11वें ज्योतिर्लिंग बाबा केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल की सुबह आठ बजे आम श्रद्धालुओं के दर्शन को लेकर खोल दिए जाएंगे। ऐसे में जिला प्रशासन स्तर से तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। प्रशासन का दावा है कि इस बार यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी चीज की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। यात्रा मार्ग पर स्वास्थ्य, पेयजल के साथ ही रहने और खाने की पर्याप्त व्यवस्था की जा रही है, जबकि गौरीकुंड से लेकर केदारनाथ धाम पैदल मार्ग पर हाईटेक तकनीकी की मदद से नजर रखी जाएगी , जिससे कोई घटना होने पर त्वरित कार्यवाही की जा सके।
केदारनाथ यात्रा 2026 को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित बनाने के लिए जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस वर्ष यात्रा प्रबंधन को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से आधुनिक तकनीक का सहारा लिया गया है। प्रशासन द्वारा गौरीकुंड से केदारनाथ मंदिर तक पूरे यात्रा मार्ग की निगरानी के लिए एक हाई-टेक मॉनिटरिंग सिस्टम स्थापित किया गया है। इसके तहत एक विशेष कंट्रोल रूम बनाया गया है, जहां से यात्रा रूट पर हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी। निगरानी व्यवस्था को मजबूत करने के लिए यात्रा मार्ग पर 90 कैमरे लगाए गए हैं, जिससे हर एंगल से निगरानी संभव हो सकेगी।
आपदा प्रबंधन अधिकारी नन्दन सिंह रजवार ने बताया कि इस अत्याधुनिक निगरानी प्रणाली से यात्रा के दौरान किसी भी आपात स्थिति पर त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित की जा सकेगी। साथ ही, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया है।
वही, जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने कहा कि 11वें ज्योतिर्लिंग भगवान केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल की सुबह 8 बजे श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ विधिवत खोल दिए जाएंगे। इस पावन अवसर को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए स्वास्थ्य सेवाओं, शुद्ध पेयजल, भोजन एवं आवास की पर्याप्त व्यवस्था की जा रही है। इसके साथ ही गौरीकुंड से केदारनाथ धाम तक के पैदल मार्ग पर आधुनिक हाईटेक निगरानी प्रणाली स्थापित की गई है। इस तकनीक के माध्यम से पूरे मार्ग पर सतत नजर रखी जाएगी, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। प्रशासन का लक्ष्य है कि श्रद्धालुओं को एक सुरक्षित, व्यवस्थित और आध्यात्मिक अनुभव प्रदान किया जाए, जिससे उनकी यात्रा यादगार और निर्बाध बन सके। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करें, ताकि यात्रा सुरक्षित और सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।
केदारनाथ यात्राः हाई-टेक निगरानी के साथ तैयारियां पूरी
Related Posts
देहरादून में सीमा सुरक्षा बल के हाफ मैराथन का शानदार समापन
5 / 100 Powered by Rank Math SEO SEO Score देहरादून,। सीमा सुरक्षा बल और भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा आयोजित एक भव्य हाफ मैराथन दौड़ देहरादून स्थित राजीव गांधी क्रिकेट…
भगवान श्री परशुराम के प्रकटोत्सव पर धार्मिक अनुष्ठान व विचार गोष्ठी आयोजित
5 / 100 Powered by Rank Math SEO SEO Score देहरादून,। उत्तराखंड ब्राह्मण समाज महासंघ द्वारा भगवान श्री परशुराम जी के प्रकटोत्सव पर स्थानीय श्री काली मंदिर, लाडपुर में धार्मिक…

