देहरादून,। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किशन नगर स्थित आत्मा राम धर्मशाला में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्व. हरबंश कपूर की जयंती के अवसर पर आयोजित हवन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने स्व. हरबंश कपूर को नमन करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि स्व. हरबंस कपूर वास्तव में एक आदर्श जननेता थे। उन्होंने अपने जीवन का हर पल जनसेवा को समर्पित किया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने उन्होंने कहा कि स्वर्गीय कपूर साहब मेरे राजनीतिक गुरु थे और आज मैं जहां भी हूं सब कपूर साहब की वजह से हूं। उन्होंने कहा कि राज्य के विकास में उनका योगदान अनुकरणीय है। उन्होंने कहा कपूर साहब के आदर्श और विचार सदैव हमें जनसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा। इस अवसर पर कैंट विधायक सविता कपूर, अमित कपूर, अतुल कपूर, संदीप कपूर सहित कई लोग उपस्थित रहे।
जयंती पर याद किए गए पूर्व स्पीकर हरबंश कपूर
Related Posts
सीएम धामी से मिला वीबीजी-रामजी प्रतिनिधिमंडल, समायोजन और स्थायीकरण का मिला आश्वासन
10 / 100 Powered by Rank Math SEO SEO Score देहरादून,। उत्तराखंड में श्विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण (वीबीजी-रामजी) के तहत कार्यरत संविदा व मानदेय कर्मचारियों…
उत्तराखण्ड में राज्य कर विभाग की उल्लेखनीय सफलता
10 / 100 Powered by Rank Math SEO SEO Score देहरादून,। अप्रैल से जून 2026 की अवधि में पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में नेट एसजीएसटी संग्रहण में…

