शिमला,(विजयेन्द्र दत्त गौतम):कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कांग्रेसजनों का आह्वान किया है कि देश की एकता और अंखडता के लिए एकजुट होकर देश की अवसरवादी ताकतों के खिलाफ संघर्ष को आगे आये।उन्होंने कहा है कि एक लम्बे संघर्ष के बाद लाखों लोगों ने आजादी की एक लंबी लड़ाई लड़ी,हंसते हंसते गोलियां खाई।देश की  आजादी के लिये  लाखों शहीद हुए।

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में स्वतंत्रता की 74वें वर्षगांठ पर राष्ट्रीय ध्वजारोहण के बाद पार्टीजनों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि देश की आजादी की रक्षा का दायित्व भारत के प्रत्येक नागरिक का कर्त्तव्य है।उन्होंने कहा कि देश को आजाद करवाने में कांग्रेस नेताओं ने एक बड़ी लड़ाई लड़ी और देश की आजादी के लिए अपनी कुर्बानी तक दी।उन्होंने देश के उन स्वंतत्रता सेनानियों व राष्ट्रभक्तों को नमन करते हुए कहा कि देश की एकता और अंखडता पर किसी भी प्रकार की कोई आंच न आये,इसके लिए हमें एकजुट रहना होगा और यही इन महान नेताओं को हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

इस दौरान कांग्रेस सेवादल के प्रदेशाध्यक्ष अनुराग शर्मा के नेतृत्व में ध्वज वंदन कर गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया।

कांग्रेस सेवादल चीफ अनुराग शर्मा ने इस दौरान आज प्रेदश कांग्रेस को कांग्रेस सेवादल ओर से एक सेनेटाइजर मशीन भी कांग्रेस अध्यक्ष को भेंट की।

इस दौरान सेवादल अध्यक्ष अनुराग शर्मा,महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल,कांग्रेस सचिब हरि कृष्ण हिमराल, आनंद कौशल,यशपाल तनाईक, सेनराम नेगी,यशवंत सिंह छाजटा,जितेंद्र चौधरी, वीरेंद्र वांशटू,आकश सैनी, भपेंद्र कवंर,राजेश वर्मा,रामकृष्ण शांडिल,राजन चौहान,सुशील ठाकुर,बलदेव ठाकुर बिट्टू,ऊषा मेहता,राजेंद्र शर्मा,अजय शर्मा,पवन चौहान, वीरेंद्र शर्मा,कृष्णा कुमारी, सत्या चौहान, उमा शर्मा, जय प्रकाश,मनसा राम,अन्तराम शास्त्री,यशवंत वर्मा,नरेंद्र शर्मा,कुलदीप, शुभम चोपड़ारिंकू,शांता राजटा,सत्या वर्मा,पुष्पा शोभटा, बृंदा सिंह, लक्की राणा,संतोष शर्मा, शशि बहल व ऊषा के अतिरिक्त कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।