देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा के प्रत्याशी नरेश बंसल के निर्विरोध निर्वाचन और उन्हें प्रमाण पत्र दिए जाने के बाद भाजपा द्वारा स्वागत जुलूस निकाला जाएगा और मार्ग में महापुरुषों के प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया जाएगा। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. देवेंद्र भसीन ने बताया के राज्यसभा के लिए उत्तराखंड से भाजपा उम्मीदवार नरेश बंसल का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। समस्त औपचारिकताएं पूरी किए जाने के बाद उन्हें 2 नवंबर को अपराहन 3 बजे निर्वाचन अधिकारी द्वारा निर्वाचन का प्रमाण पत्र दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि श्री बंसल को निर्वाचन प्रमाण पत्र मिलने के बाद भाजपा कार्यकर्ता उनके स्वागत में भव्य जुलूस निकालेंगे। जिसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत, प्रदेश पदाधिकारी, विधायक और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि यह जुलूस विधानसभा से होता हुआ घंटाघर पहुंचेगा जहां डॉ. भीमराव अंबेडकर, सरदार पटेल और इंद्रमणि बडोनी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया जाएगा। इसी क्रम में प.दीनदयाल पार्क में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया जाएगा।इसके बाद जुलूस भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि श्री बंसल के निर्वाचन से उत्तराखंड में राज्यसभा की 3 सीटों में से अब दो पर भाजपा भाजपा के सांसद हो जाएंगे और राज्यसभा में भी भाजपा की शक्ति में वृद्धि और कांग्रेस की सदस्य संख्या में कमी होगी ।यह भाजपा की एक और बड़ी उपलब्धि है।
नरेश बंसल को निर्वाचन प्रमाण पत्र मिलने के बाद भाजपा निकालेगी स्वागत जुलूस
Related Posts
अग्निवीर सेल का गठन, उत्तराखंड के लिए गौरवशाली और अन्य राज्यों के लिए मिसालः कर्नल कोठियाल
11 / 100 Powered by Rank Math SEO SEO Score देहरादून,। भाजपा ने धामी कैबिनेट द्वारा मंजूर अग्निवीर सेल गठन के निर्णय को, उत्तराखंड के लिए खुशी और अन्य राज्यों…
भगवती चामुण्डा की तृतीय चरण की दिवारा यात्रा एक सितंबर से
10 / 100 Powered by Rank Math SEO SEO Score रुद्रप्रयाग,। ऊखीमठ की कालीमठ घाटी के शीर्ष पर विराजमान भगवती चामुण्डा की तृतीय चरण की दिवारा यात्रा एक सितंबर से…

