देहरादून,। डोईवाला क्षेत्र में एक महिला समेत तीन पर नाबालिग लड़की को प्रेमजाल के झांसे में लेकर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगा है। पीड़िता की मां ने इस मामले में थाने में शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
डोईवाला निवासी पीड़िता की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि वह अपनी 15 साल की बेटी और बेटे के साथ पिछले 4 साल से एक विशेष समुदाय के व्यक्ति के मकान में किराए पर रहती है। मकान में विशेष समुदाय के दूसरे किराएदार भी अपने परिवार के साथ रहते हैं। जहां पीड़ित की बेटी का आना जाना लगा रहता था और उनका उसके घर में उसका अनुपस्थिति में आन जाना था। वहीं किराए पर एक युवक भी रहता था और वह भी उसके कमरे में उसकी अनुपस्थिति में आता था। पीड़िता का आरोप है कि इन्होंने बेटी को धर्म परिवर्तन करने के लिए प्रेरित किया और बेटी मुस्लिम धर्म का अनुसरण कर रही है।
पीड़िता ने तहरीर में कहा कि युवक ने बेटी को धर्म परिवर्तन करवाया और प्रेम जाल में फंसा कर मुस्लिम धर्म के कपड़े, बोलचाल और व्यवहार के लिए प्रेरित कर रहे हैं। साथ ही बेटी मुस्लिम धर्म को मान रही है। शिकायत में पीड़िता की मां ने आरोप लगाया गया है कि जब भी वह घर में नहीं होती तो युवक घर में आकर उसकी नाबालिग बेटी को अपने प्रेमजाल में फंसाकर मुस्लिम धर्म के अनुसार कपड़े बोलचाल और व्यवहार के लिए प्रेरित करता था। जिसके बाद धीरे-धीरे उसकी बेटी भी मुस्लिम धर्म की ओर प्रेरित हुई। एसपी देहात जया बलूनी ने बताया है कि नाबालिग की मां ने डोईवाला थाने में दी शिकायत के आधार पर एक महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ उत्तराखंड धर्म स्वतंत्रता अधिनियम की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है.। इस मामले में पुलिस जांच कर रही है।
नाबालिग को प्रेमजाल में फंसाकर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप, महिला समेत तीन के खिलाफ मामला दर्ज
Related Posts
विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियां तेज, राजनीतिक दलों के साथ की अहम बैठक
10 / 100 Powered by Rank Math SEO SEO Score देहरादून,। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की संभावित घोषणा से पूर्व जनपद…
सीएम ने मेधावी विद्यार्थियों से दूरभाष पर वार्ता कर उन्हें बधाई दी
10 / 100 Powered by Rank Math SEO SEO Score देहरादून,। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद्, रामनगर (नैनीताल) द्वारा घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा…

