श्रीनगर गढ़वाल,। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विवि की पीएचडी प्रवेश परीक्षा की तिथि में बदलाव कर दिया गया है। अब प्रवेश परीक्षा 24 मई को आयोजित होगी। इस संदर्भ में विवि की ओर से नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।
गढ़वाल विवि के कुलसचिव प्रो. आरके ढोडी ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा पीएचडी प्रवेश परीक्षा की तिथि पूर्व में 18 मई को निर्धारित की गई थी। छात्र-छात्राओं द्वारा उक्त तिथि पर पूर्व निर्धारित अन्य परीक्षा होने संबंधी प्राप्त प्रत्यावेदनों और छात्र-छात्राओं के व्यापक हित को ध्यान में रखते हुए प्रवेश परीक्षा की तिथि 24 मई (शनिवार) को 3 से 5 बजे शाम तक पुनर्निर्धारित की गई है। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं की मांग के दृष्टिगत समर्थ ऑनलाइन पोर्टल को मात्र एक दिन 16 मई (शुक्रवार) को सुबह 7 बजे से रात्रि 12 बजे तक सक्रिय किया जा रहा है। इच्छुक अभ्यर्थी उक्त तिथि को आवश्यक रूप से पीएचडी प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करना सुनिश्चित करें। कहा प्रवेश परीक्षा के प्रवेश पत्र 19 मई के बाद डाउनलोड किए जाएंगे।
पीएचडी प्रवेश परीक्षा की तिथि में हुआ बदलाव, अब इस दिन होगी आयोजित
Related Posts
महिडांडा-संग्राली मार्ग पर भारी भूस्खलन, लगातार गिर रहा मलबा और बोल्डर
10 / 100 Powered by Rank Math SEO SEO Score उत्तरकाशी,। लगातार हो रही बारिश के बीच महिडांडा-संग्राली गांव को जोड़ने वाली सड़क पर भूस्खलन का खतरा लगातार बढ़ता जा…
सनसनीखेज हत्याकांडः बेटी ने सोशल मीडिया पर फोटो अपलोड की तो पिता ने कर दी हत्या
9 / 100 Powered by Rank Math SEO SEO Score हरिद्वार,। मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के बह्मपुर जट गांव निवासी एक महिला ने पति एवं उसके दोस्त पर बेटी का अपहरण…

