हरिद्वार,। महिला से छेडखानी मामले में मुकदमा दर्ज होन के बाद प्रसिद्ध चंडी देवी मंदिर के महंत रोहित गिरी को पंजाब पुलिस गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई है। बताया जा रहा है कि उन्हे लुधियाना ले जाया गया है।
पूरे मामले में पंजाब पुलिस ने गैर जमानती वारंट जारी किया। जिसके बाद बुधवार को हरिद्वार पुलिस को विश्वास में लेते हुए महंत रोहित गिरी को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। महंत की गिरफ्तारी से हरिद्वार के धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।
इस मामले में हरिद्वार एसपी सिटी पंकज गैरोला ने बताया कि पंजाब पुलिस की एक टीम गैर जमानती वारंट लेकर आई थी और महंत रोहित गिरी को गिरफ्तार कर ले गई है। फिलहाल किस मामले में उन्हें गिरफ्तार कर पंजाब की पुलिस ले गई। ये उन्होंने नहीं बताया। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस गैर जमानती वारंट लेकर आई थी. जिसमें उनकी ओर से सहयोग किया और महंत रोहित गिरी भी पंजाब पुलिस का सहयोग करते हुए उनके साथ चले गए हैं।
रोहित गिरी हरिद्वार के मां चंडी देवी मंदिर परमार्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष हैं। उनकी देखरेख में ही चंडी देवी मंदिर में पूजा अर्चना होती है। हरिद्वार में दो विशाल पर्वतों पर मां भगवती के दो सिद्ध मंदिर स्थित है। इनमें से एक मनसा देवी मंदिर शिवालिक पर्वत पर है, जिसकी देखरेख मां मनसा देवी का ट्रस्ट करता है, जिसके अध्यक्ष महंत रविंद्र पुरी हैं, जो कि निरंजनी अखाड़े से आते हैं।
वहीं, हरिद्वार के पूरब दिशा में नील पर्वत पर मां चंडी देवी का मंदिर स्थित है। मां चंडी देवी यानी असुरों का संहार करने वाली मां चंडी है, जिसके अध्यक्ष रोहित गिरी हैं। देवताओं के प्राणों की रक्षा करने से मां चंडी देवी जानी जाती हैं. वहीं, महंत रोहित गिरी की गिरफ्तारी के बाद हड़कंप मचा हुआ है।
महिला से छेड़खानी मामले में चंडी देवी के महंत रोहित गिरी गिरफ्तार
Related Posts
महिडांडा-संग्राली मार्ग पर भारी भूस्खलन, लगातार गिर रहा मलबा और बोल्डर
10 / 100 Powered by Rank Math SEO SEO Score उत्तरकाशी,। लगातार हो रही बारिश के बीच महिडांडा-संग्राली गांव को जोड़ने वाली सड़क पर भूस्खलन का खतरा लगातार बढ़ता जा…
सनसनीखेज हत्याकांडः बेटी ने सोशल मीडिया पर फोटो अपलोड की तो पिता ने कर दी हत्या
9 / 100 Powered by Rank Math SEO SEO Score हरिद्वार,। मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के बह्मपुर जट गांव निवासी एक महिला ने पति एवं उसके दोस्त पर बेटी का अपहरण…

