5 / 100 SEO Score

देहरादून,। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा के जन्मदिवस के अवसर पर आज देहरादून कैंट विधानसभा क्षेत्र के कौलगढ़ इलाके में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें जरूरतमंद परिवारों को अनाज वितरण किया गया। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह ने श्री माहरा की दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं जनसेवा में निरंतर सक्रिय नेतृत्व के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश कांग्रेस महामंत्री नवीन जोशी की ओर से किया गया, जिसमें क्षेत्रीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी ने कहा करन माहरा जी केवल एक नेता नहीं, बल्कि एक विचारधारा हैं, जो समाज के हर वर्ग की आवाज उठाने में विश्वास रखते हैं। उनका जीवन सादगी, संघर्ष और सेवा का प्रतीक है। आज उनके जन्मदिवस को सेवा कार्य से जोड़कर हम उनके प्रति अपना सम्मान प्रकट कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता उनके मार्गदर्शन में निरंतर समाज सेवा में जुटा रहेगा। कार्यक्रम में प्रदेश प्रवक्ता आशीष नौटियाल, भूपेंद्र फरासी, देवेंद्र बिष्ट, पिया थापा, घनश्याम वर्मा, धीरज थापा, सूरज छेत्री, ए. पी. थपलियाल, सरा देवी, विक्रम सिंह, संगीता, विमला, फूली देवी, गोपाल थापा सहित अनेक कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे।