देहरादून,। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। अपने शुभकामना संदेश में राज्यपाल ने कहा कि भगवान बुद्ध के सत्य, अहिंसा, दया और करुणा के संदेश आज के युग में और भी अधिक प्रासंगिक हैं। उनके विचार हमें मानवता की सेवा और आपसी सद्भाव के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि बुद्ध के दिखाए गए मार्ग पर चलकर समाज में शांति, सहिष्णुता और लोक-कल्याण की भावना और सुदृढ़ होगी। इस पावन पर्व पर राज्यपाल ने सभी प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामना की है।
राज्यपाल ने बुद्ध पूर्णिमा की प्रदेशवासियों को बधाई दी
Related Posts
सीएम धामी से मिला वीबीजी-रामजी प्रतिनिधिमंडल, समायोजन और स्थायीकरण का मिला आश्वासन
10 / 100 Powered by Rank Math SEO SEO Score देहरादून,। उत्तराखंड में श्विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण (वीबीजी-रामजी) के तहत कार्यरत संविदा व मानदेय कर्मचारियों…
उत्तराखण्ड में राज्य कर विभाग की उल्लेखनीय सफलता
10 / 100 Powered by Rank Math SEO SEO Score देहरादून,। अप्रैल से जून 2026 की अवधि में पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में नेट एसजीएसटी संग्रहण में…

