bollywood:सैफ अली खान और करीना कपूर का बेटा तैमूर अली खान अपने पैदा होने के बाद से ही किसी बॉलिवुड सिलेब्रिटी से कम नहीं है। बॉलिवुड के लोग भी तैमूर को बहुत पसंद करते हैं और वह फटॉग्रफर्स का भी चहेता है। कई मौकों पर बॉलिवुड के सितारे भी तैमूर के लिए अपना प्यार जता चुके हैं। अब इस लिस्ट में बाहुबली स्टार तमन्ना भाटिया का नाम भी जुड़ गया है।
तमन्ना ने कहा कि उन्हें तैमूर बेहद क्यूट है और वह उन्हें छोटे से मफिन की तरह लगता है। तमन्ना ने आगे कहा कि तैमूर किसी राजकुमार का छोटा रूप है और ऐसा लगता है कि वह इस बात को अच्छी तरह समझता भी है।
बता दें कि इससे पहले जैकलिन फर्नांडिस, रणवीर सिंह जैसे कई ऐक्टर्स खुलेतौर पर जता चुके हैं कि वह तैमूर को बहुत पसंद करते हैं। हाल में करीना ने बताया भी बताया था कि इतना ज्यादा अटेंशन पाकर तैमूर मीडिया और कैमरे से दूर भी होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब तैमूर जब भी कैमरा देखता है तो नो पिक्चर कहता है। आने वाले 20 दिसंबर को तैमूर 3 साल का होने जा रहा है।
प्रिंस है तैमूर अली खान और उसे यह पता भी है: तमन्ना भाटिया
Related Posts
अंबानी परिवार के गणेशोत्सव में बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा
77 / 100 Powered by Rank Math SEO SEO Score अंबानी परिवार के गणेशोत्सव में बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा Bollywood: मुकेश अंबानी के घर ‘एंटीलिया’ में इस बार भी गणेशोत्सव…
सायली सालुंखे ने टीवी में अपने करियर की शुरूआत के बारे में की बात
59 / 100 Powered by Rank Math SEO SEO Score Bollywood: मेहंदी है रचने वाली’ की अभिनेत्री सायली सालुंखे, जो वर्तमान में टीवी शो ‘बहुत प्यार करते हैं’ में नजर…

