काशीपुर प्रेमी के साथ रह रही महिला ने घरेलू कलह के चलते अपने दो मासूम बच्चों के साथ जहर खा लिया। इलाज के दौरान मां और दो साल के मासूम बेटे की मौत हो गई। जबकि चार साल की बेटी की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिये हैं।
ग्राम कचनाल गाजी निवासी कुसुमलता (30) पुत्री चुन्ना सिंह का विवाह करीब छह साल पहले यूपी के दढ़ियाल जिला रामपुर निवासी रामकिशोर के साथ हुआ था। शादी के बाद उसके एक पुत्र लव (2) और पुत्री दीपिका (4) हुए। कुसुमलता का कुंडा क्षेत्र के ग्राम गंगापुर में अपने रिश्तेदार के घर आना-जाना था। इसी बीच उसकी मुलाकात राजा पुत्र रघुवीर सिंह के साथ हुई और दोनों में प्रेम प्रसंग हो गया।
करीब डेढ़ साल पहले कुसुम अपने बच्चों को साथ लेकर ग्राम गंगापुर गुसाई निवासी राजा के साथ रहने लगी। एक माह पहले उसने एक और पुत्र जतिन को जन्म दिया। मंगलवार की दोपहर राजा काम के सिलसिले में घर से बाहर गया था। इसी बीच कुसुम ने पुत्री दीपिका व पुत्र लव को जहर देकर खुद भी जहर खा लिया।
परिजन तीनों को गंभीर हालात में एक निजी अस्पताल ले गये। जहां इलाज के दौरान कुसुम और बेटे लव की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि बेटी दीपिका को गंभीर हालत में एक अन्य निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।?
प्रेमी के साथ रह रही महिला ने दो बच्चों के साथ खाया जहर, मां व बेटे की मौत
Related Posts
मैजिक ऑटो में सफर के दौरान महिला के बैग से ज्वेलरी पर्स चोरी
70 / 100 Powered by Rank Math SEO SEO Score देहरादून: देहरादून के क्लेमेंट टाउन क्षेत्र में दिनदहाड़े चोरी की एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला…
भाजपा महानगर कार्यालय में अंबेडकर जयंती विचार गोष्ठी संपन्न
73 / 100 Powered by Rank Math SEO SEO Score Dehradun: भारतीय जनता पार्टी के महानगर कार्यालय पर महापुरुष भारत रत्न संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर जी के 135 में…

