देहरादून,। भारतीय युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव सुरभि द्विवेदी और उत्तराखंड कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी ने कांग्रेस मुख्यालय में संयुक्त प्रेस वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में बढ़ती अराजकता और बजरंग दल जैसे संगठनों द्वारा धर्म के नाम पर की जा रही हिंसा पर कड़ा प्रहार किया। देहरादून में ध्वस्त कानून व्यवस्था पर गरिमा दसौनी ने राज्य की धामी सरकार पर कड़ा प्रहार किया। सुरभि द्विवेदी ने तीखे शब्दों में कहा कि भगवान हनुमान शक्ति, सेवा और न्याय के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा, “एक सनातनी हिंदू होने के नाते मुझे इस बात पर घोर आपत्ति है कि बजरंग बली का नाम लेकर कुछ उपद्रवी तत्व गुंडागर्दी कर रहे हैं। इन संगठनों का काम केवल वैलेंटाइन डे पर जोड़ों को पीटना और अल्पसंख्यकों की दुकानों पर हमले करना रह गया है। क्या इससे हिंदू धर्म का उद्धार हो रहा है?“
कांग्रेस नेताओं ने सवाल उठाया कि यदि ये संगठन वास्तव में हिंदू रक्षक हैं, तो इन्होंने उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी के न्याय के लिए आवाज क्यों नहीं उठाई? उन्होंने कहा कि इन दलों का काम हिंदू बच्चों की शिक्षा में मदद करना होना चाहिए था, न कि समाज में भय का माहौल पैदा करना। प्रेस वार्ता के दौरान गरिमा मेहरा दसौनी ने राजधानी देहरादून में पिछले 15 दिनों में हुई 5 हत्याओं का जिक्र करते हुए सरकार को घेरा। उन्होंने कहा, “आज देहरादून ’क्राइम कैपिटल’ बनता जा रहा है। जब पुलिस मुख्यालय और सचिवालय के चंद कदमों की दूरी पर दिन-दहाड़े गोलियां चल रही हैं और हत्याएं हो रही हैं, तो आम नागरिक खुद को सुरक्षित कैसे समझे? धामी सरकार की नाक के नीचे कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। अपराधियों में पुलिस का खौफ खत्म हो
बजरंग बली के नाम पर गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं, देवभूमि की शांति भंग करने वालों के खिलाफ ढाल बनेगी यूथ कांग्रेस
Related Posts
‘अब्दुल सिर्फ दरी बिछाएगा?’ ओवैसी का सपा और कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले— ‘मुसलमानों को सिर्फ वोट बैंक समझा’
21 / 100 Powered by Rank Math SEO SEO Score National: एआईएमआईएम (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने आरोप लगाया है कि समाजवादी पार्टी (SP) और कांग्रेस जैसे विपक्षी दल मुसलमानों…
दून पुस्तकालय में 23 अक्टूबर से शुरू होगा देहरादून किताब कौथिक
63 / 100 Powered by Rank Math SEO SEO Score 75 प्रकाशकों की 80 हजार पुस्तकें होंगी आकर्षण का केन्द्र -साहित्यिक चर्चाओं, बाल लेखन कार्यशाला का भी होगा आयोजन Uttarakhand:…

