रुद्रपुर। पशुपालन, डेयरी विकास, मत्स्य पालन, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग, प्रोटोकाॅल, कौशल विकास एवं सेवायोजन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने चीमा हाॅस्पिटल, मेडिसिटी हाॅस्पिटल, जिला चिकित्सालय पहुॅचकर वाहन दुर्घटना में घायल व्यक्तियों के चल रहे ईलाज की विस्तार से जानकारी ली।
काबीना मंत्री सौरभ बहुगुणा ने चिकित्सालय पहुॅचकर सिरसा मोड़ पर हुई ट्रेक्टर ट्राली दुर्घटना में घायल व्यक्ति का हाल-चाल जाना और उनके तीमारदारों से मिले। उन्होंने घायलों के इलाज के संबंध में चिकित्सकों से जानकारी। उन्होंने घायलों के बेहतर से बेहतर इलाज के निर्देश सम्बन्धितों को दिए। उन्होंने दुर्घटना में जान गंवाने वाले व्यक्तियों के परिवारों के घर पहुॅचकर अपनी संवेदना व्यक्त की और कहा कि सरकार की पूरी सहानुभूति उनके साथ है और परिवारों की हर संभव मदद की जायेगी। उन्होंने वाहन दुर्घटना में घायल व्यक्तियों के शीघ्रातिशीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करने के साथ ही हादसे में जान गंवाने वाली पुण्यात्माओं को श्रद्धांजलि दी और आत्मा की शान्ति के लिए ईश्वर से कामना की तथा उनके परिवार को इस कुठाराघात से उभरने की भी कामना की। इस दौरान अपर जिलाधिकारी डाॅ.ललित नारायण मिश्र, उप जिलाधिकारी प्रत्यूष सिंह, तुषार सैनी, सहायक निदेशक मत्स्य संजय कुमार छिमवाल, सहित भारत भूषण चुघ, अमित गौड़, दयानन्द तिवारी, अनादि मण्डल, जिला पंचायत सदस्य उदय सिंह राणा सहित अन्य व्यक्ति उपस्थित थे।
मंत्री सौरभ बहुगुणा ने अस्पताल में भर्ती घायलों का हाल जाना
Related Posts
जौलजीबी मेले में सियासी हंगामा: बोलने से रोका तो भड़के कांग्रेस विधायक हरीश धामी, फेंका माइक; सीएम को दी चुनौती
72 / 100 Powered by Rank Math SEO SEO Score Uttarakhand:- पिथौरागढ़ के जौलजीबी मेले के उद्घाटन समारोह में शुक्रवार को उस समय सियासी हंगामा खड़ा हो गया, जब धारचूला…
उत्तराखंड का सबसे स्वच्छ शहर बना काशीपुर, राष्ट्रपति ने किया सम्मानित
68 / 100 Powered by Rank Math SEO SEO Score Uttarakhand:-आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा जारी स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के परिणामों में उत्तराखंड के काशीपुर ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल…

