ऋषिकेश: तीन नाबालिग लड़कियों के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के पुलिस को निर्देश दिए। वहीं पुलिस ने फरार तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
बुधवार को महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल रानीपोखरी थाने में पहुंची। यहां पर सीओ अनिल शर्मा और थानाध्यक्ष शिशुपाल सिंह राणा से तीन नाबालिग लड़कियों का अपहरण और दुष्कर्म के मामले की जानकारी ली। आयोग की अध्यक्ष कंडवाल ने कहा कि दोषी किसी प्रकार से छूटने ना पाएं। पीड़ित लड़कियों और शिकायकर्ता महिला की सुरक्षा पर पुलिस को ध्यान देने को कहा। साथ ही इस मामले की जांच रिपोर्ट आयोग को भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने नाबालिग लड़कियों से उनका हालचाल भी जाना। थानाध्यक्ष शिशुपाल सिंह राणा ने बताया कि मामले में फरार तीसरे आरोपी अनूप पुत्र स्व. अमर सिंह निवासी गांधीग्राम, पटेलनगर को देहरादून क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
महिला आयोग अध्यक्ष ने अपहरण व दुष्कर्म के आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए
Related Posts
मैजिक ऑटो में सफर के दौरान महिला के बैग से ज्वेलरी पर्स चोरी
70 / 100 Powered by Rank Math SEO SEO Score देहरादून: देहरादून के क्लेमेंट टाउन क्षेत्र में दिनदहाड़े चोरी की एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला…
भाजपा महानगर कार्यालय में अंबेडकर जयंती विचार गोष्ठी संपन्न
73 / 100 Powered by Rank Math SEO SEO Score Dehradun: भारतीय जनता पार्टी के महानगर कार्यालय पर महापुरुष भारत रत्न संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर जी के 135 में…

