यमुनोत्री विधायक श्री संजय डोभाल ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर विधानसभा का आगामी शीतकालीन सत्र देहरादून में आयोजित करवाने का अनुरोध किया है। 2 नवंबर 2022 को प्रेषित अपने पत्र में यमुनोत्री विधायक श्री संजय डोभाल ने मुख्यमंत्री श्री धामी से अनुरोध किया है कि उत्तराखण्ड की आमजन भावनाओं को दृष्टिगत रखते हुए ग्रीष्मकालीन विधानसभा सत्र को गैरसैण तथा शीतकालीन विधानसभा सत्र देहरादून में संपन्न कराया जाए।
विदित है कि इससे पूर्व 1 नवंबर 2022 को खानपुर विधायक श्री उमेश कुमार तथा लक्सर विधायक श्री शहजाद ने भी पत्रों के माध्यम से विधानसभा का आगामी शीतकालीन सत्र देहरादून में आयोजित करवाने का अनुरोध किया है। खानपुर विधायक श्री उमेश कुमार ने उत्तराखण्ड में आमजन की भावनाओं को दृष्टिगत रखते हुए ग्रीष्मकालीन विधानसभा सत्र को गैरसैण में तथा शीतकालीन विधानसभा सत्र देहरादून में संपन्न कराए जाने तथा लक्सर विधायक श्री शहजाद ने गैरसैण में अत्यधिक ओलावृष्टि, वर्षा तथा निरन्तर हिमपात होने के कारण विधायकों
विधायकों ने गैरसैण में अत्यधिक ओलावृष्टि, वर्षा तथा निरन्तर हिमपात होने के कारण विधानसभा का शीतकालीन सत्र देहरादून मे बुलाने का आग्रह किया
Related Posts
जौलजीबी मेले में सियासी हंगामा: बोलने से रोका तो भड़के कांग्रेस विधायक हरीश धामी, फेंका माइक; सीएम को दी चुनौती
72 / 100 Powered by Rank Math SEO SEO Score Uttarakhand:- पिथौरागढ़ के जौलजीबी मेले के उद्घाटन समारोह में शुक्रवार को उस समय सियासी हंगामा खड़ा हो गया, जब धारचूला…
उत्तराखंड का सबसे स्वच्छ शहर बना काशीपुर, राष्ट्रपति ने किया सम्मानित
68 / 100 Powered by Rank Math SEO SEO Score Uttarakhand:-आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा जारी स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के परिणामों में उत्तराखंड के काशीपुर ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल…

