अभिनेता सिद्धार्थ निगम सुपरस्टार शाहरुख खान के बहुत बड़े प्रशंसक हैं। उन्हें शाहरुख का अभिनय बेहद पसंद है। खासकर बाजीगर में वह शाहरुख द्वारा निभाए गए किरदार के मुरीद हैं। सोनी मैक्स 2 के टाइमलेस डिजिटल अवॉर्ड्स से इतर सिद्धार्थ ने कहा, शाहरुख ने बाजीगर और कुछ कुछ होता है में जिस तरह से अपने किरदार को निभाया है, वह मुझे बहुत पसंद है। हर बार जब मैं इन फिल्मों को देखता हूं, वह काफी फ्रेश लगते हैं। बाजीगर मेरी उनकी सबसे पसंदीदा फिल्म है, इसमें उनका किरदार बहुत सशक्त है। यह किरदार दर्शकों को अच्छा महसूस कराता है, जिसके चलते यह अपने आप में अनोखा है। मुझे नहीं लगता कि कोई और इसे इतने अच्छे तरीके से निभा पाता।
सिद्धार्थ फिलहाल टीवी शो अलादीन नाम तो सुना होगा में अपने किरदार से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहे हैं।
शाहरुख की दो फिल्म के दीवाने हैं सिद्धार्थ निगम
Related Posts
अंबानी परिवार के गणेशोत्सव में बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा
77 / 100 Powered by Rank Math SEO SEO Score अंबानी परिवार के गणेशोत्सव में बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा Bollywood: मुकेश अंबानी के घर ‘एंटीलिया’ में इस बार भी गणेशोत्सव…
सायली सालुंखे ने टीवी में अपने करियर की शुरूआत के बारे में की बात
59 / 100 Powered by Rank Math SEO SEO Score Bollywood: मेहंदी है रचने वाली’ की अभिनेत्री सायली सालुंखे, जो वर्तमान में टीवी शो ‘बहुत प्यार करते हैं’ में नजर…

