देहरादून, रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने रोडवेज में कार्यरत विशेष श्रेणी और संविदा ड्राइवर-कंडक्टर का भविष्य सुरक्षित करने की मांग की है। परिषद ने ड्राइवर-कंडक्टरों के नियमितिकरण होने तक पारिश्रामिक दरों में बीस फीसदी बढ़ोतरी की मांग की है। विशेष श्रेणी कर्मचारियों का पदनाम परिवर्तित कर संविदा कार्मिक रखने की मांग की है। प्रदेश महामंत्री दिनेश पंत ने कर्मचारियों के नियमितिकरण का प्रस्ताव तैयार कर निगम बोर्ड की बैठक रखने की मांग की है। उन्होंने प्रोत्साहन राशि में भी दो हजार रुपये प्रति महीने का इजाफा करने की मांग उठाई है। साथ ही अनुकंपा के आधार पर मृतक आश्रितों को नौकरी देने का भी परिषद ने सुझाव दिया।
संविदा-विशेष श्रेणी कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित करने की मांग
Related Posts
प्रभावित परिवारों को वितरित की राहत सामग्री
10 / 100 Powered by Rank Math SEO SEO Score अल्मोड़ा,। उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री और क्षेत्रीय विधायक रेखा आर्या सोमेश्वर के स्याहीदेवी मंडल स्थित वड्यूडा गाँव पहुंची। यहाँ…
पद्मश्री डॉ. बी.के.एस. संजय ने सिक्किम में सड़क सुरक्षा जागरूकता पर दिया व्याख्यान
10 / 100 Powered by Rank Math SEO SEO Score देहरादून,। पद्मश्री से सम्मानित, एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष तथा प्रख्यात अस्थि रोग विशेषज्ञ प्रो. डॉ. भूपेंद्र कुमार सिंह संजय ने…

