देहरादून,। सोमवार 23 मार्च को प्रदेश की राजधानी देहरादून के परेड में में उत्तराखंड सरकार के चार साल बेमिसाल कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। जिसे देखते हुए दून पुलिस ने रूट प्लान तैयार किया है। जिससे आम जनता को दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
मसूरी डाइवर्जन से ग्रेट वेल्यू से बहल चैक से सर्वे चैक से कान्वेंट तिराहा पर ड्राप कर बन्नू स्कूल में पार्किंग की जाएगी। आईआरडीटी नियर सर्वे चैक को पिकअप प्वांइट बनाया गया है।
विकासनगर -चकराता से आने वाले वाहनों के लिए बल्लूपुर चैक से किशन नगर चैक से बिंदाल से घंटाघर से दर्शन लाल चैक से लैंसडाउन चैक पर ड्राप कर बन्नू स्कूल में पार्किंग की जाएगी। इसके लिए कनक चैक को पिकअप प्वांइट बनाया गया है।
रुड़की-आईएसबीटी से आने वाले वाहनों के लिए आईएसबीटी से कारगी चैक से पुरानी बाईपास चैकी से धर्मपुर से बुद्वा चैक पर ड्राप कर रेसकोर्स में पार्किंग स्थल बनाया गया है। बुद्वा चैक को पिकअप प्वांइट बनाया गया है।
रायपुर से आने वाले वाहनों के लिए चूना भट्टा से आईआरडीटी नियर सर्वे चैक पर ड्राप कर ईसी रोड से बन्नू स्कूल पार्किग होगा। पिकअप प्वांइट- आईआरडीटी नियर सर्वे चैक होगा।
डोईवाला से आने वाले वाहनों के लिए रिस्पना से धर्मपुर से सीएमआई से बुद्वा चैक से लैंसडाउन चैक पर वन साईड पार्किंग होगी। लैंसडाउन चैक पिकअप प्वांइट होगा।
रायपुर और सहस्त्रधारा रोड से आने वाले वाहनों के लिए सहस्त्रधारा क्रासिंग से सर्वे चैक से कान्वेंट तिराहा पर ड्राप कर रेसकार्स बन्नू स्कूल पार्किंग स्थल रहेगा। पिकअप प्वांइट कान्वेंट तिराहा रहेगा। गुरूद्वारा ग्राउंड रेसकोर्स,रेंजर्स ग्राउंड और गुरू नानक स्कूल ग्राउंड. कार और दोपहिया वाहनों के लिए रेंजर्स ग्राउंड,काबुल हाऊस,खेल मैदान परेड ग्राउंड पार्किंग स्थल रहेगा। एसपी ट्रैफिक लोकजीत सिंह ने बतायाकि पासधारकों और वीवीआईपी को छोड़कर इनर प्वाईंट से कोई भी वाहन परेड ग्राउंड की ओर नहीं जायेगा। आम नागरिक परेड ग्राउंड के बाहर निर्धारित ड्राप प्वांइट से पैदल चलकर पवेलियन ग्राउंड और बीजेपी कार्यालय के पास बने प्रवेश द्वार से कार्यक्रम स्थल के लिए प्रवेश करेंगे।
विक्रमों के लिए डायवर्ट व्यवस्था
2-नम्बर रूट (रायपुर रूट) के सभी विक्रम सहस्त्रधारा क्रासिंग से वापस भेजे जायेगें।
3-नम्बर रूट(धर्मपुर रूट) के सभी विक्रम तहसील चैक से दून चैक से एमकेपी चैक की ओर से भेजे जाएंगे।
5-नम्बर रूट (आईएसबीटी रूट), 08 नम्बर रूट (कांवली रूट) के सभी विक्रम रेलवे गेट से वापस भेजे जाएंगे।
प्रेमनगर रुट के सभी विक्रम प्रभात कट से वापस भेजे जाएंगे।
राजपुर रुट के विक्रम ग्लोब चैक से पैसिफिक तिराहे होते हुए बैनी बाजार से वापस राजपुर रोड पर भेजे जाएंगे।
सिटी बसों के लिए डायवर्ट व्यवस्था
आईएसबीटी से राजपुर रोड की ओर जाने वाली सिटी बसें दर्शन लाल चैक से घंटाघर होते हुए राजपुर की ओर जायेंगी।
रिस्पना की ओर से आने वाली सिटी बसें तहसील चैक से वापस दून चैक से एमकेपी चैक से आराघर को ओर वापस भेजी जायेंगी।
रायपुर रोड से आने वाली सिटी बसें सहस्त्रधारा क्रांसिग से सहसधारा रोड से आईटी पार्क से राजपुर रोड घंटाघर से भेजी जायेंगी।
सोमवार को देहरादून के रूट रहेंगे डायवर्ट, दून पुलिस ने किया प्लान तैयार
Related Posts
‘अब्दुल सिर्फ दरी बिछाएगा?’ ओवैसी का सपा और कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले— ‘मुसलमानों को सिर्फ वोट बैंक समझा’
21 / 100 Powered by Rank Math SEO SEO Score National: एआईएमआईएम (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने आरोप लगाया है कि समाजवादी पार्टी (SP) और कांग्रेस जैसे विपक्षी दल मुसलमानों…
दून पुस्तकालय में 23 अक्टूबर से शुरू होगा देहरादून किताब कौथिक
63 / 100 Powered by Rank Math SEO SEO Score 75 प्रकाशकों की 80 हजार पुस्तकें होंगी आकर्षण का केन्द्र -साहित्यिक चर्चाओं, बाल लेखन कार्यशाला का भी होगा आयोजन Uttarakhand:…

